भारत का इकलौता शहर, जहां है 11 यूनिवर्सिटी, कहलाता है इंडिया का प्रवेश द्वार – MP Breaking News

Which is Only City Where 11 Universities : भारत का हर शहर अपनी संस्कृति और विरासत को समेटे हुए है। हर राज्य और हर शहर की अपनी अलग खासियत और महत्व है। कुछ शहर धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध हैं, तो कुछ समुद्र तटों के लिए। कुछ शहर पहाड़ों की सुंदर वादियों के लिए जाने जाते हैं, तो कुछ प्यार का प्रतीक माने जाते हैं। कहीं की भाषा शैली आकर्षक होती है, तो कहीं का पहनावा और संस्कृति खास है।
आज हम आपको एक ऐसे शहर के बारे में बताएंगे, जिसे देश के शिक्षा का हब माना जाता है। इस शहर में 1 या 2 नहीं, बल्कि कुल 11 विश्वविद्यालय हैं।

अमूमन इस तरह के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से पूछा जाता है। इसके अलावा, सामान्य ज्ञान के लिहाज से भी इस प्रश्न का उत्तर जानना जरूरी है। इस शहर को ज्ञान का गढ़ भी कहा जाता है, यहां स्टूडेंट की काफी अधिक भीड़ देखने को मिलती है।
दरअसल, इस शहर का नाम कोलकाता है जो कि पश्चिम बंगाल की राजधानी है। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जिसे सिटी आफ जॉय के नाम से भी जाना जाता है। यहां का कल्चर इसे बाकी अन्य शहरों से अलग बनाता है। यहां का खान-पान, पहनावा-उढ़ावा सब कुछ बेहद अलग है। यहां की स्थानीय भाषा बंगाली है। बता दें कि कोलकाता को पूर्वी भारत का प्रवेश द्वार भी माना जाता है, जो कि हुगली नदी के किनारे बसा हुआ है। यहां दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। इस शहर में कुल 11 यूनिवर्सिटी है, जिनके नाम जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता विश्वविद्यालय, इंडियन स्टेटिस्टिकल इंस्टीट्यूट और वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस, NIPER कोलकाता, वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ एनिमल एंड फिशनरी, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंस, रबिंद्र भारती यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड और यूनिवर्सिटी ऑफ टीचर्स है।
जिस कारण इसे ज्ञान का गढ़ भी कहा जाता है। यहां देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी टॉप लेवल के इन यूनिवर्सिटीज में पढ़ने आते हैं। यदि आप भी पढ़ाई के लिए एक अच्छी विश्वविद्यालय की तलाश कर रहे हैं, तो कोलकाता की टॉप यूनिवर्सिटीज़ में पढ़ाई कर सकते हैं। यहां से आपको बेस्ट करियर का भी ऑप्शन मिल पाएगा। यह शहर अन्य शहरों की अपेक्षा काफी सस्ता भी माना जाता है। यहां एक्सप्लोर करने के लिए बहुत सारी जगहें भी है।
MP Breaking News is the leading Hindi News portal in Madhya Pradesh, a digital news platform of INTUITIVE NEWS & MEDIA PRIVATE LIMITED, providing news from every segment/category for its readers. Fast and Latest news updates with authenticating content are the prime objective that we seek towards creating a milestone for ourselves. Contact us: mpbreakingnews (at) gmail.com
Bhopal News
Indore News
Jabalpur News
Gwalior News
Play Store
Apple Store
© 2024 Intuitive News & Media Pvt. Ltd. | Powered By Parshva Web
Home | Contact Us | Policies | Terms and Conditions

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News