ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून 2026 को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन दोपहर 12:58 बजे होगा। सूर्य अगले एक महीने तक मिथुन राशि में रहेंगे और 16 जुलाई 2026 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य के गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है।
इस बार सूर्य के मिथुन राशि में आने के बाद खास स्थिति बनने जा रही है। मिथुन राशि में पहले से ही बुध ग्रह मौजूद हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं बुध के प्रभाव से भद्र राजयोग का संयोग भी रहेगा। माना जाता है कि इन योगों का असर कई राशियों के लोगों पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है।
मेष राशि के लोगों के लिए यह समय उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। नई जिम्मेदारियां मिलने के भी संकेत हैं। कुछ लोगों को करियर से जुड़ी नई संभावनाएं मिल सकती हैं।
सूर्य का गोचर मिथुन राशि में ही होने जा रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों पर इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है। नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी रहेगी। व्यापार करने वालों को लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में यह समय अच्छा माना जा रहा है। आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीत सकता है और कई कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं।
मकर राशि के लोगों को नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। कुछ लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने की संभावना भी बन रही है।
वृषभ राशि के लोगों को इस दौरान बोलचाल में संयम रखने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखना जरूरी रहेगा।
कर्क राशि के लोगों को परिवार और करियर से जुड़े मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत हो सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें।
सूर्य का यह गोचर सभी राशियों पर अलग-अलग असर डाल सकता है। हालांकि ज्योतिष में इसे एक महत्वपूर्ण परिवर्तन माना जा रहा है, जिसका प्रभाव आने वाले एक महीने तक देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play