घोड़ाडोंगरी| भारत सरकार के सुशासन सप्ताह के उपलक्ष्य में 19 से 24 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जन शिकायतों का समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना है। सुशासन सप्ताह के तहत
नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के मुख्य नप अधिकारी केएस उइके ने जानकारी दी भारत सरकार और राज्य सरकार के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह के अंतर्गत नप क्षेत्र में मुनादी कराकर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही आवेदन लेकर उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उइके ने बताया इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और योजनाओं का लाभ उठाएं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.