Feedback
राजस्थान के जयपुर में एक शख्स की पेड़ लटकती हुई लाश मिली जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई. जिस शख्स की लाश मिली है उसकी उम्र लगभग30 साल है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये घटना आदर्श नगर में दशहरा मैदान के पास हुई है.
अधिकारी ने बताया कि सुबह जब लोग टहलने निकले तो देखा कि एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है, जिसे देखकर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
यह भी पढ़ें: Student Suicide: एग्जाम में हुआ फेल तो बीटेक स्टूडेंट ने लगा ली फांसी, खाने के लिए आवाज लगाते रहे पेरेंट्स
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद पेड़ के पास मिट्टी पर लिखा हुआ मिला है ‘ये मेरे पापों का फल है.’ पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल ले जाया गया है जहां मौत कैसे हुई इसकी सही जानकारी मिलेगी.
पुलिस अभी तक मृतक व्यक्ति का शिनाख्त नहीं कर पाई है. मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू