ससमय टीकाकरण से ही रुकेंगी जानलेवा बीमारियां – Live Hindustan

किशनगंज। जिले में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविकाएं और स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लाभार्थियों की पहचान, परामर्श और टीकाकरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नियमित मॉनिटरिंग, सत्रों का आयोजन और सामुदायिक जागरूकता अभियान यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी बच्चा जीवनरक्षक टीकों से वंचित न रह जाए। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी ने कहा कि जब अधिक से अधिक बच्चे टीकाकरण से आच्छादित होते हैं, तब केवल व्यक्तिगत सुरक्षा ही नहीं बल्कि पूरे समुदाय की प्रतिरक्षा भी मजबूत होती है। इससे संक्रामक रोगों का प्रसार कम होता है और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की भी अप्रत्यक्ष रूप से सुरक्षा होती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सभी आवश्यक टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं, इसलिए किसी भी परिवार को इस सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब कोई बच्चा जन्म लेता है तो उसके साथ कई सपने भी जन्म लेते हैं। माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा स्वस्थ रहे, सुरक्षित रहे और अपने जीवन में आगे बढ़े। लेकिन खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया, काली खांसी, हेपेटाइटिस-बी जैसी कई गंभीर बीमारियाँ इन सपनों पर खतरा बन सकती हैं। ऐसे में टीकाकरण वह वैज्ञानिक और प्रभावी उपाय है, जो न केवल बच्चों को इन जानलेवा बीमारियों से बचाता है बल्कि पूरे समाज में संक्रमण की श्रृंखला को भी तोड़ता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग लगातार यह संदेश दे रहा है कि हर बच्चे का समय पर और पूर्ण टीकाकरण कराना प्रत्येक परिवार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि टीकाकरण बच्चों को अनेक गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी एवं सुरक्षित माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चे का निर्धारित समय-सारणी के अनुसार पूरा टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। कोई भी टीका छूट जाने पर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या टीकाकरण सत्र स्थल पर जाकर उसे पूरा कराया जा सकता है। उन्होंने अपील की कि टीकाकरण कार्ड को सुरक्षित रखें और प्रत्येक निर्धारित तिथि पर बच्चे को अवश्य लेकर आएं, क्योंकि यही छोटी-सी सावधानी भविष्य में बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकती है।

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि समय पर लगाया गया प्रत्येक टीका भविष्य की अनेक जटिल बीमारियों और अनावश्यक आर्थिक बोझ से परिवारों को बचाता है। इसलिए यदि किसी बच्चे का कोई टीका छूट गया है तो बिना देर किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। एक छोटा-सा कदम न केवल एक बच्चे का जीवन सुरक्षित कर सकता है, बल्कि पूरे समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान भी दे सकता है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News