सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बलवाहाट थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के लिखित आवेदन पर पुलिस ने दो विधि विरुद्ध बालकों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उन्हें निरुद्ध कर न्यायालय भेज दिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पीड़िता ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह गुरुवार की सुबह दवा लेने के लिए घर से निकली थी। दवा लेकर वापस लौटने के दौरान तेज धूप और उमस के कारण वह रास्ते में एक पेड़ की छांव में कुछ देर आराम करने के लिए बैठ गई।
इसी दौरान वहां पहुंचे दो विधि विरुद्ध बालकों ने उसे अकेला देखकर कथित रूप से पहले पैसों का प्रलोभन दिया और गलत कार्य करने का दबाव बनाने लगे। महिला के अनुसार, विरोध करने पर दोनों उसे जबरन कोसी बांध के समीप स्थित जंगल की ओर ले गए। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला किसी तरह वहां से निकली और घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ वह बलवाहाट थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले की सूचना मिलते ही बलवाहाट थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को सहरसा न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है तथा पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया है।
बलवाहाट थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध कर न्यायालय भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई विधि सम्मत तरीके से की जाएगी। पुलिस पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जुटाने में लगी हुई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play