IND vs AFG 3rd ODI Live Streaming: कहां और कैसे लाइव देखें भारत-अफगानिस्तान का तीसरा वनडे? जानें A टू Z डिटेल – ABP News

India vs Afghanistan 3rd ODI Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच 20 जून (शनिवार) को खेला जाएगा. शरुआती 2 मैचों में जीत हासिल करके टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है. अब मेन इन ब्लू तीसरा मैच अपने नाम करके सीरीज में 3-0 से मेहमान अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. तो आइए जानते हैं कि आप तीसरे वनडे को कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे.
भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा वनडे शनिवार (20 जून) को होगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर में 1:30 बजे से होगी. 
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. 
भारत और अफगानिस्तान के तीसरे वनडे को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा. 
मुकाबले को जियोहॉस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसके जरिए आप मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर लाइव देख पाएंगे. 
भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 6 वनडे खेले जा चुके हैं. इन मैचों में टीम इंडिया ने 5 में जीत हासिल की है. बाकी एक मुकाबला टाई रहा. इस तरह अब तक अफगानिस्तान ने एक भी मैच नहीं जीता है. 
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्ष दुबे. 
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, दरविश रसूली, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नांगेयालिया खरोती, राशिद खान, एएम गजनफर, मोहम्मद सलीम सफी, बिलाल सामी, इकराम अलिखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, फरीद अहमद मलिक, जिया उर रहमान शरीफी. 
 
यह भी पढ़ें: हर्षित राणा IN, इस बार केएल राहुल नंबर-3, तीसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन!
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News