Bihar Chunav 2025, Vaishali Vidhan Sabha Seat: कभी था कांग्रेस का गढ़… अब बना JDU का दबदबा, क्या है वैशाली सीट की चुनावी कहानी? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bihar Chunav 2025 Vaishali Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक वैशाली सीट भी है, जो बिहार के सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। 2020 में इस सीट से जेडीयू को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक वैशाली से जीत मिल चुकी है?
विजयी उम्मीदवार
सिद्धार्थ पटेल
पार्टी- जनता दल (यूनाइटेड)
69,780 वोट मिले
वोट लीड- 7,413
वोट शेयर- 35.96 फीसदी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Hajipur Vidhan Sabha Seat: ये सीट बनी BJP का गढ़, 7 बार मिली जीत, पार्टियों के लिए कितना मुश्किल होगा हाजीपुर को जीतना?
रनर अप उम्मीदवार
संजीव सिंह
पार्टी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
62,367 वोट मिले
वोट शेयर- 32.14 फीसदी
तीसरे नंबर के उम्मीदवार
अजय कुमार कुशवाहा
पार्टी- लोक जन शक्ति पार्टी
33,351 वोट मिले
वोट शेयर 17.18 फीसदी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Parsa Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस पार्टी ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, परसा में RJD और BJP कौन से नंबर पर?
वैशाली सीट बिहार की राजनीति के लिए खास मानी जाती है। साथ ही इसका जैन धर्म में भी खास स्थान है। कहा जाता है कि यहीं के क्षत्रियकुंड ग्राम में भगवान महावीर का जन्म हुआ था। बता दें कि जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर उन्हीं को कहा जाता है। राजनीतिक तौर पर इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। पार्टी ने कुल 5 बार जीत हासिल कर यहां पर अपना दबदबा कायम किया। इसके बाद JDU को पिछले दो दशकों में 5 बार जीत हासिल हुई है। इसी के साथ यहां पर अब दो पार्टियों का प्रभाव देखने को मिल रहा है।
वैशाली के रजिस्टर्ड वोटर्स में कुल संख्या का 20.47 फीसदी अनुसूचित जाति और 12.8 फीसदी मुस्लिम समुदाय के वोटर्स दर्ज किए गए हैं। 2020 के वोटर्स की संख्या 2024 में यह बढ़कर 3,45,163 तक पहुंच गई थी।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Sonpur Vidhan Sabha Seat: सोनपुर में कांग्रेस और RJD को मिली बराबरी की जीत, 2025 में BJP से होगी तगड़ी टक्कर
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News