Jamshedpur News: पारडीह: वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमले में चार पर केस – livehindustan.com

Jamshedpur News: मानगो थाना क्षेत्र के पारडीह चौक के पास एनएच-33 पर सोमवार को सड़क किनारे खड़े वाहनों पर लाल पर्ची चिपकाने के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि चार-पांच लोगों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। विरोध करने पर एक सहायक आरक्षी के हाथ-पैर में लकड़ी के फट्टे से वार किया गया। सहायक आरक्षी सहदेव भकत घायल हो गए। उनका एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया गया। उलीडीह शिव मंदिर के निकट रहने वाले सुशील शर्मा, बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) निवासी राजकुमार मंडल, एक ट्रक चालक व एक अज्ञात पर यातायात थाना मानगो के सहायक अवर निरीक्षक अमरेश कुमार ने मानगो थाने में केस दर्ज कराया。

सुंदरवन फेज-1 के सामने गुलाम अंसारी के गैरेज के पास एक ट्रक पर लाल पर्ची चिपकाने के दौरान एक व्यक्ति पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मी को गिराने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि चार-पांच अन्य लाठी और लोहे के रॉड लेकर पहुंच गए और विरोध करने लगे। सहदेव वीडियो बनाने लगे तो धक्का-मुक्की हुई। एक व्यक्ति ने लकड़ी के फट्टे से उनके हाथ-पैर पर वार कर दिया। अमरेश कुमार ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। आरोप है कि वर्दी फाड़ने और हाथ से फाइनबुक छीनने का प्रयास किया गया।

सहदेव ने घटना की सूचना देने के लिए थाना प्रभारी को फोन करना चाहा तो आरोपियों ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। धमकी दी कि सड़क पर वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए दोबारा आए तो मारपीट की जाएगी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी के साथ पुलिस टीम पहुंची, लेकिन तबतक आरोपी वहां से जा चुके थे।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News