ICC Women’s Cricket World Cup 2025, IND-W vs AUS-W LIVE Cricket Score: आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल आज नवी मुंबई स्थित डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 338 रन का विशाल स्कोर बनाया।
IND-W vs AUS-W World Cup 2nd Semi Final Live Streaming: Watch Here
अब भारतीय टीम को इस मैच को जीतने के लिए 339 रनों का लक्ष्य चेज करना होगा। यह महिला वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं टीम इंडिया ने भी 265 से बड़ा स्कोर आज तक नहीं चेज किया है। यानी यह रिकॉर्ड लक्ष्य होगा अगर भारत जीत दर्ज करता है। ऑस्ट्रेलिया के लिए फीबी लिचफील्ड ने 119, एलिस पेरी ने 77 और एश्लेग गार्डनर ने 63 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं।
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने खड़ा किया रिकॉर्ड स्कोर, जानें भारत का अब तक का सबसे सफल रन चेज
इस मैच की विजेता टीम दो नवंबर को इसी मैदान पर होने वाले फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिडे़गी। साउथ अफ्रीका ने 29 अक्टूबर 2025 को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रन के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
IND W vs AUS W: सेमीफाइनल में विवाद, अमनजोत के कैच लेने के बाद भी क्यों आउट नहीं दी गई फोबे लिचफील्ड
भारतीय टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर।
ऑस्ट्रेलियाई टीम: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्लेग गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शट।
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर 37 और जेमिमा रोड्रिग्स 55 रन बनाकर क्रीज पर डटी हैं। दोनों ने अभी तक तीसरे विकेट के लिए 79 रन की पार्टनरशिप कर ली है। भारत को जीत के लिए 27 ओवर में 201 रन और चाहिए हैं। इसी के चलते अब कंगारू टीम से गलतियां होने लगी हैं। ओवरथ्रो और कई मिसफील्ड भी दिख रही हैं। भारत ने 23 ओवर में बनाए हैं 138/2
जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। अभी तक इस सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है। वह अभी भ 53 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम का स्कोर है 122/2
जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के विकेट के बाद तीसरे विकेट के लिए पचास रन की साझेदारी पूरी कर ली है। भारत का दूसरा विकेट 59 रन पर गिरा था। अब भारत ने 19 ओवर में 111 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत 23 और जेमिमा 43 रन बनाकर खेल रही हैं।
भारतीय टीम का स्कोर 17 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 104 रन हो गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर 17 और जेमिमा रोड्रिग्स 42 रन बनाकर खेल रही हैं। भारतीय टीम के सामने 339 रन का लक्ष्य है। शेफाली वर्मा 10 और स्मृति मंधाना 24 रन बनाकर आउट हुई थीं। दोनों विकेट किम गार्थ ने अपने नाम किए थे।
भारतीय पारी के 15 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम ने 2 विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। हरमनप्रीत कौर पूरी तरह सेट नहीं हो पाई हैं और 19 गेंद पर 10 रन बनाकर खेल रही हैं। दूसरी तरफ जेमिमा रोड्रिग्स जो अच्छे से सेटल नजर आ रही हैं 42 गेंद पर 38 रन बना चुकी हैं। भारत का स्कोर 15 ओवर के बाद 88/2
हरमनप्रीत कौर की शुरुआत इस अहम मुकाबले में धीमी रही है। पहली 12 गेंद पर वह सिर्फ 3 रन ही बना पाई हैं। वहीं जेमिमा रोड्रिग्स 38 गेंद में 35 रन बनाकर खेल रही हैं। भारत ने अभी तक 13.1 ओवर में 78 रन बना लिए हैं और दो विकेट भी गिर चुके हैं।
भारत को उपकप्तान स्मृति मंधाना के रूप में बहुत बड़ा झटका लग गया है। स्मृति 24 रन बनाकर आउट हुईं और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली का रिव्यू सफल हो गया। उन्हें खुद विश्वास नहीं था कि गेंद कब बैट से लगी लेकिन बहुत हल्का सा किनारा उनके बल्ले का लगा था इस कारण भारत को दूसरा झटका लग गया। भारत का स्कोर 59/2
भारतीय टीम का पहला पचास 8.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर आ गया है। पारी के 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स ने एश्लेग गार्डनर पर शानदार चौका लगाया और स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। भारतीय टीम का स्कोर 53/1
भारतीय टीम को शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका जरूर लगा है। लेकिन भारत का रन रेट 6 या उससे अधिक पर बरकरार है। हर ओवर में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स बाउंड्री लगा रही हैं। रोड्रिग्स 13 और मंधाना 20 रन बनाकर खेल रही हैं। भारत का स्कोर 8 ओवर के बाद 49/1
शेफाली के विकेट के बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स अच्छी बल्लेबाजी कर रही हैं। विकेट टेकर बॉलर किम गार्थ के तीसरे ओवर में दोनों ने कमाल की बल्लेबाजी की। स्मृति ने पहली गेंद पर छक्का लगाया और उसके बाद तीसरी गेंद पर जेमिमा ने चौका जड़ दिया। इस ओवर में भारतीय टीम ने 11 रन बटोरे। भारत का स्कोर 6 ओवर के बाद 38/1
भारतीय टीम को पहला झटका शेफाली वर्मा के रूप में लगा है। किम गार्थ ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर उनको पगबाधा किया। हालांकि, शेफाली ने डीआरएस लिया लेकिन वो भी बर्बाद हो गया। भारत का स्कोर 13/1
शेफाली वर्मा ने तेज शुरुआत करते हुए दूसरे ओवर तक दो चौके लगा दिए हैं। उन्होंने पहले ओवर में चौका लगाया और फिर दूसरे ओवर में भी उन्होंने बाउंड्री लगाई। भारत का स्कोर 1.2 ओवर के बाद 13/0
भारतीय टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए ऐतिहासिक 339 रनों के लक्ष्य को चेज करना होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे सेमीफाइनल में 49.5 ओवर खेलते हुए 338 रन बनाकर ऑल आउट हुई। फीबी लिचफील्ड ने 119 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी। उनके अलावा एलिस पेरी ने 77 और एश्लेग गार्डनर ने 63 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं। भारत के लिए श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट झटके।
एश्ले गार्डनर ने 63 रन की बेहतरीन पारी 45 गेंद पर खेली। एक समय बैक टू बैक विकेट के बाद लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 320 के अंदर रुक जाएगा। मगर उन्होंने चार चौके और चार छक्के लगाकर स्कोर 330 के पार पहुंचा दिया।
ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 के पार पहुंच गया है और अभी भी तीन ओवर पूरे बाकी हैं। एश्लेग गार्डनर 44 रन बनाकर तूफानी बल्लेबाजी कर रही हैं। 47 ओवर के बाद कंगारू टीम का स्कोर 311/6
खतरनाक ऑस्ट्रेलियाई बैटर एश्लेग गार्डनर क्रीज पर मौजूद हैं और उनके साथ खेल रही हैं किम गार्थ। सबसे सफल गेंदबाज श्री चरणी के ऊपर पिछले ओवर में छक्का लगाने वाली गार्डनर 30 रन बनाकर खेल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 45 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 292 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि आखिरी 5 ओवर में कितने रन कंगारू बटोरते हैं और कितने रन ब्लू आर्मी रोकती है।
जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार फील्डिंग की और सटीक थ्रो से खतरनाक खिलाड़ी ताहलिया मैकग्रा को पवेलियन भेज दिया। इसी के साथ भारत को छठी सफलता मिली। लेकिन उसी ओवर में राधा यादव ने एक ओवरथ्रो से पांच रन खर्च कर दिए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 271/6
राधा यादव ने 77 के स्कोर पर एलिस पेरी को क्लीन बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पांचवां झटका दिया है। इससे पहले श्री चरणी ने बेथ मूनी और एनाबेल सदरलैंड को आउट किया था। एक समय 220 पर दो विकेट थे। अब 23 रन में तीन विकेट गिर गए हैं और आधी कंगारू टीम पवेलियन लौट चुकी है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 243/5
श्री चरणी ने शानदार बॉलिंग करते हुए 8 रन में ऑस्ट्रेलिया को पिछले दो झटके दे दिए हैं। पहले उन्होंने बेथ मूनी का विकेट लिया। उसके बाद उन्होंने एनाबेल सदरलैंड को भी पवेलियन भेज दिया है। एलिस पेरी अभी भी 66 रन बनाकर खेल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 228/4
श्री चरणी ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका देते हुए बेथ मूनी को पवेलियन भेजा। भारत को तीसरी सफलता अहम समय में मिली। एलिस पेरी 61 रन पर अभी नाबाद हैं, उनका साथ देने अब एनाबेल सदरलैंड आई हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 220/3
एलिस पेरी ने भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में फॉर्म में वापसी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने साबित किया कि वह बड़े मैच की प्लेयर हैं। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया का स्कोर भी 200 के पार पहुंच गया। उनके साथ बेथ मूनी भी 16 रन बनाकर खेल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 207/2
अमनजोत कौर ने आखिरकार भारत को दूसरी सफलता दिलाई और 133 गेंद पर हुई 155 रन की साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने फीबी लिचफील्ड को 119 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। फीबी ने 93 गेंदों की पारी में नवी मुंबई में तूफान ला दिया और भारत को एकदम बैकफुट पर रखा। अमनजोत के ऊपर पैडल स्वीप करन के प्रयास में वह बोल्ड हो गईं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 180/2
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 27वें ओवर में फीबी लिचफील्ड ने कमाल की बल्लेबाजी जारी रखते हुए सभी भारतीय बॉलर्स की जमकर क्लास लगाई है। दीप्ति शर्मा के ऊपर इस ओवर में उन्होंने बैक टू बैक दो छक्के लगाए और एक शॉट उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल की तरह रिवर्स शॉट लगाया और वह बाएं हाथ से दाएं हाथ की बल्लेबाज लगने लगीं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 178/1
ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम की खतरनाक ओपनर फीबी लिचफील्ड ने 77 गेंद पर तूफानी शतक लगा दिया है। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप का पहला और ओवरऑल अपना तीसरा शतक ठोका। उन्होंने अभी तक इस मैच में पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत रखी है और भारतीय बॉलर्स बिल्कुल बेबस नजर आ रहे हैं। उनके साथ एलिस पेरी 40 रन पर खेल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 157/1
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 22.2 ओवर में 150 रन महज एक विकेट के नुकसान पर पूरे कर लिए हैं। एलिसा हीली के विकेट के बाद भारतीय टीम को एक बार भी खुशी मनाने का मौका नहीं मिला है क्योंकि लगातार फीबी लिचफील्ड और एलिस पेरी रन बना रही हैं। भारतीय टीम को विकेट की यहां से बहुत ज्यादा जरूरत है वरना पहली पारी में ही मैच हाथों से निकल जाएगा।
फीबी लिचफील्ड और एलिस पेरी ने दूसरे विकेट के लिए ताबड़तोड़ 100 रन की पार्टनरशिप पूरी कर ली है। 25 रन पर पहला विकेट गिरा था लेकिन उसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने जिस रफ्तार से रन बनाए हैं वो काबिल ए तारीफ है। दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को बेबस कर दिया है। अभी तक दोनों 110 रन 89 गेंदों पर जोड़ चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 20 ओवर के बाद 135/1