सो रहे लिव-इन कपल की गोली मारकर हत्या – Dainik Bhaskar

सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनरसिया में चार बच्चों की मां ननकी देवी और उनके लिव इन पार्टनर मणीभूषण की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रविवार आधी रात बाद लगभग डेढ़ बजे की है। मणीभूषण पश्चिम चंपारण जिला बेतिया के नरहा दक्षिणी पटगांवा क
घटना के समय दोनों अपने घर के छत पर सो रहे थे। तभी वहां पहुंचे अपराधियों ने दोनों के सीने में गोलियां दाग दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के पुत्र अभिषेक कुमार ने शोर मचाकर पड़ोसियों को दी। उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
इधर इस दोहरे हत्या कांड के खिलाफ बनरसिया में लोगों का आक्रोश उबाल पर था। अपराधियों की बढ़ती गतिविधियां और मृतक के परिजनों को मुआवजा की मांग को लेकर पुरानी जीटी रोड पर दोनों शव रखकर लोग धरना पर बैठ गए। जहां पहुंचे एसपी मिस्टर राज, एसडीपीओ विप्लव कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह, ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। दोनों शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस घटना की तकनिकी साक्ष्यों पर जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि जल्द ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।
बेटे ने कहा- दो लोग आए थे हत्या करने, मेरे आंखों पर मारा टॉर्च की रौशनी घटना का आई विटनेस मृतका के बड़े पुत्र अभिषेक कुमार के अनुसार उसकी मां और मणीभूषण छत पर सोए थे। जैसे ही गोलियां चलने की आवाज सुनाई पड़ी तो वह भागकर उनकी ओर गया। जहां दोनों लोगों ने उसकी आंखों पर टॉर्च की रौशनी मार दिए। जिसके कारण वह उन्हें पहचान नहीं सका। फिर दोनों अपराधी छत से कूदकर भाग निकले। अभिषेक ने जब दौड़कर घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो उसकी कुंडी बाहर से लगाई हुई थी। जिससे वह निकल नहीं पाया तब वह शोर मचाना शुरू किया। फिर दौड़कर मां और कथित चाचा के पास गया तो दोनों खून से लतपथ थे। जिनकी मौत हो चुकी थी।
बनरसिया के समीप चार साल पहले घटी थी इसी तरह की घटना बनरसिया के समीप ही इस घटना स्थल से मात्र पचास मीटर की दूरी पर चार साल पहले इसी तरह की एक घटना घटी थी। जिसमें एक महिला को घर में खाना बनाते समय गोली मारकर अपराधी निकल गए थे। उस घटना में भी अपराधियों ने महिला के घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। जब तक परिजन शोर मचाते बाहर निकलते तब तक अपराधी वहां से भाग निकले। अहम बात यह है कि यह घटना स्थल सासाराम के नए सरकारी बस स्टैंड के समीप है। जहां चौबीस घंटें पुलिस गश्ती के दावे किए जाते हैं। बस स्टैंड में एक पुलिस कैंप भी है।
मृ​ितका के बच्चों से हो रही पूछताछ घटना के बाद मृतका के बेटे अभिषेक ने पुलिस को जो जानकारी दी उसके अनुसार उसमें दो लोगों के शामिल होने की बात सामने आई। ननकी देवी और मणीभूषण को एक- एक गोलियां सीने में लगी हैं जो निश्चित तौर पर बड़े ही इतमिनान से अपराधियों ने सोते समय मारा है। पुलिस ने इस मामले में ननकी देवी के दोनों बेटे और दोनों बेटियों से कई बिंदूओं पर पूछ ताछ की है। एसपी ने बताया कि जल्द ही तकनिकी अनुसंधान के साथ सभी साक्ष्य सामने आ जाएगें। हत्या में शामिल लोगों के नाम उजागर होंगे और गिरफ्तारी हो जाएगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News