9/11 के 25 साल बाद खुला पुराना राज! अल-कायदा के नेता से कनेक्शन, सऊदी अधिकारियों से रिश्ते… FBI ने क्यों नह – india.com

9/11 Attack: अमेरिका के इतिहास के सबसे बड़े आतंकी हमलों में शामिल 9/11 की घटना को 25 साल बीतने वाले हैं, लेकिन इस मामले से जुड़े कुछ सवाल आज भी अनसुलझे हैं. अब BBC की एक जांच में सामने आए पुराने वीडियो और दस्तावेजों ने एक बार फिर जांच एजेंसियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इन सबके केंद्र में ओमर अल-बायौमी नाम का वह व्यक्ति है, जिस पर हमले के दो अपहर्ताओं से संबंध रखने का शक पहले से था.

नए सामने आए वीडियो में अल-बायौमी को अनवर अल-अवलाकी के साथ देखा गया है. अवलाकी बाद में अल-कायदा का प्रमुख चेहरा बना था. फुटेज में दोनों सैन डिएगो के आसपास पेंटबॉल खेलते दिखाई देते हैं. एक अन्य वीडियो में अल-बायौमी और अवलाकी एक-दूसरे को गले लगाते नजर आते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, ये गतिविधि 1997 या 1998 के आसपास की है. खास बात ये है कि पेंटबॉल खेलने वाले कुछ लोग सैन्य जैसी पोशाक में दिखाई देते हैं और कुछ लोग धार्मिक नारे लगाते हुए आगे बढ़ते हैं. FBI की जांच में अधिकारियों को ये जानकारी भी मिली थी कि इन गतिविधियों का इस्तेमाल कुछ लोगों द्वारा जिहादी प्रशिक्षण के लिए किया जाता था.

अल-बायौमी के संबंध सिर्फ अवलाकी तक सीमित नहीं बताए गए. सामने आए वीडियो में वह सऊदी अरब के धार्मिक मामलों से जुड़े मंत्रालय के एक अधिकारी और अन्य सऊदी अधिकारियों के साथ भी नजर आया. यही कनेक्शन अब एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि 9/11 पीड़ित परिवारों की ओर से सऊदी अरब के खिलाफ दायर मुकदमे में इन सबूतों को शामिल किया गया है.
अल-बायौमी 1994 में सऊदी अरब से सैन डिएगो आया था. उसका दावा था कि वह अंग्रेजी की पढ़ाई करने आया है, लेकिन बाद के दस्तावेजों से पता चला कि उसकी पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं रही. इसके बजाय वह धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सक्रिय था.

9/11 हमले के बाद जांचकर्ताओं का ध्यान उस पर तब गया, जब उसका नाम उन दस्तावेजों में मिला, जिनका संबंध नवाफ अल-हजमी और खालिद अल-मिहधर से था. ये दोनों 9/11 के उन अपहर्ताओं में शामिल थे जिन्होंने पेंटागन से टकराने वाले विमान पर कब्जा किया था.
21 सितंबर 2001 को ब्रिटेन में अल-बायौमी को गिरफ्तार किया गया. उसके ठिकानों की तलाशी में हजारों दस्तावेज, तस्वीरें और कम से कम 80 वीडियो टेप मिले. इनमें एक नोटबुक का पन्ना भी था, जिस पर विमान का चित्र और ऊंचाई, दूरी तथा लक्ष्य से जुड़े गणितीय हिसाब लिखे थे.
9/11 परिवारों की कानूनी टीम ने इस दस्तावेज को बेहद महत्वपूर्ण सबूत माना. एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने भी बाद में कहा कि दस्तावेज अपने स्वरूप में अल-बायौमी को 9/11 हमलों की जानकारी से जोड़ता है.
सबसे बड़ा सवाल ये है कि इतना महत्वपूर्ण सामान मिलने के बावजूद जांच आगे क्यों नहीं बढ़ी. BBC के मुताबिक, सैन डिएगो के FBI अधिकारी ब्रिटेन से जब्त सामग्री मांगते रहे, लेकिन उन्हें इसका बहुत कम हिस्सा मिला. जांचकर्ताओं ने सऊदी अधिकारियों से पूछताछ की कोशिश भी की, मगर उन्हें अनुमति नहीं मिली.
सैन डिएगो जांच का नेतृत्व करने वाले पूर्व FBI अधिकारी रिक लैम्बर्ट ने माना कि अगर यह सामग्री समय पर मिलती और उसका विश्लेषण किया जाता, तो जांचकर्ता सुरागों को जल्दी जोड़ सकते थे. न्याय विभाग के पूर्व अधिकारी जेफ्री ब्रेनहोल्ट ने भी कहा कि विमान वाला दस्तावेज महत्वपूर्ण हो सकता था.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
हल्द्वानी से दिल्ली के बड़े न्यूजरूम तक… तनुजा जोशी, उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखती हैं. देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News