Brahma Chicken: कभी देखा है इतना बड़ा मुर्गा? वजन और हाइट जानकर आ जाएगा चक्कर – Zee News

Brahma Chicken Ka Video Viral: यूं तो आपने अपने आस-पास या मार्केट में बिकते कई प्रकार के मुर्गों को देखा होगा. नॉर्मल बॉयलर से लेकर कड़कनाथ तक के किस्से खूब सुने होंगे, लेकिन क्या आपने इतना बड़ा मुर्गा देखा है जिसका साइज एक पालतू कुत्ते के बराबर हो? 
 
Trending Photos
Viral Video: इन दिनों एक वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वीडियो में मुर्गा दिखाई दे रहा है जो एक नॉर्मल पालतू कुत्ते से भी बड़ा है. दावा किया गया कि ये करीब 4 फीट ऊंचाई और वजन लगभग 30 किलो है. चलिए जानते हैं ये कौन सा मुर्गा है और इसकी क्या सच्चाई है?

कौन-सी नस्ल का है मुर्गा?
दरअसल, ये ब्रह्मा चिकन (Brahma chicken) है. ये दुनिया की सबसे बड़ी मुर्गी नस्लों में से एक है. इसका साइज तो वाकई कमाल का है, लेकिन दावे अतिशयोक्ति भरे हैं. मिली जानकारी के अनुसार ये नस्ल ‘किंग ऑफ पॉल्ट्री’ के नाम से मशहूर है. इनकी ऊंचाई लगभग दो फिट तक हो सकती है. वजन की बात करें तो मेल का वजन 5.5 किलो और फीमेल का वजन 4.5 किलो तक हो सकता है. 
यह भी पढ़ें: I don’t want to… टेक कर्मचारी ने इस्तीफा देते हुए बॉस को कह दी ऐसी बात, वायरल हो गई चैट

सोशल मीडिया का दावा
सोशल मीडिया पर इस मुर्गे के साथ दावा किया गया कि इससे 30 किलो मांस निकल सकता है, जो कि पूरी तरह गलत है और नामुमकिन है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे वजनी मुर्गा 1973 में वेइर्डो था. लो लगभग 10 किलो का था. ये ब्रह्मा (Brahma chicken) नहीं, बल्कि व्हाइट लेगहॉर्न (White Leghorn) था जो इटली की एक मुर्गे की नस्ल है. ब्रह्मा चिकन की बात करें तो इसका रिकॉर्ड भी 17-18 पाउंड (लगभग 7.7-8.2 किलो) का है. ये मूल रूप से अमेरिका में ही विकसित किया गया और 1874 में  APA (अमेरिकन पोल्ट्री एसोसिएशन) द्वारा इसे मान्यता दी गई.

Add Zee News as a Preferred Source

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Lee Yumi (@leeyumi6054)


A post shared by Lee Yumi (@leeyumi6054)
किसने पोस्ट किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @leeyumi6054 नाम के वेरिफाइड अकाउंट से शेयर किया गया है और अभी तक इस वीडियो पर 8.8 हजार से ज्यादा लाइक हो चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, “मुझे कुछ ऐसी मुर्गियां चाहिए.” दूसरे यूजर ने ​पूछा, “अंडे कितने बड़े होंगे?”
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के आधार पर बनाई गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.
जी न्यूज में ट्रेनी हैं वायरल स्टोरीज करते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कंटेंट पर पैनी नजर रखते हैं. इन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News