आज 31 अक्टूबर 2025 वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि वाले अहंकार से बचें, बड़ों की सलाह मानें – AajTak

Feedback
वृश्चिक  – घर परिवार से करीबी बढ़ेगी. पारिवारिक मामलों में सक्रिय रहेंगे. प्रतिक्रिया में धैर्य रखें. कामकाज में सीख सलाह से आगे बढेगे. भवन वाहन के मामले संवरेंगे. आवश्यक वस्तुओं की सूची बनाएं. जरूरत के अनुरूप खर्च निवेश रखें. बड़प्पन से काम लें. सहनशीलता और मेलजोल बढ़ाएं. ऊर्जा उत्साह बना रहेगा. इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है. भावनात्मक संतुलन रखें. बड़ों की बातों को अनदेखा न करें. जिद अहंकार से बचें. अनुभव का लाभ उठाएं.
नौकरी व्यवसाय- वित्तीय विषयों में संवार रहेगी. प्रबंधन में सामंजस्यता बढ़ेगी. कामकाजी प्रयासों में प्रभावी रहेंगे. कला कौशल पर जोर बना रहेगा. करियर में गंभीरता बढ़ाएंगे. व्यवसाय में सफलता मिलेगीं.
धन संपत्ति-  भवन व वाहन खरीदी कर सकते हैं. विविध प्रयास गति पाएंगे. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. योजना के अनुरूप आगे बढ़ेंगे. वित्तीय मामले लाभप्रद रहेंगे. पंरपरागत व्यवसाय से जुड़ेंगे.
प्रेम मैत्री- करीबियों से तालमेल पर जोर दें. अन्य के मनोभावों को समझने का प्रयास करें. प्रतिक्रिया में उतावली से बचें. बड़ों की सलाह पर ध्यान दें. प्रेम स्नेह बना रहेगा. सहज संवाद पर जोर रखें. भेंट भ्रमण के अवसर बनेंगे. प्रेम प्रदर्शन संवरेगा. स्वार्थ संकीर्णता त्यागें.
स्वास्थ्य मनोबल- सुविधाओं पर जोर होगा. विनय विवेक से काम लेंगे. अनुशासन बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. उत्साह मनोबल ऊंचा रहेगा. भव्यता में वृद्धि होगी.
शुभ अंक : 5 6 और 9
शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. आत्मबल बढ़ाए रखें. क्षमाशील बनें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News