सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर शहर में देशभक्ति और एकता का संदेश देने वाले कई कार्यक्रम होंगे। भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक विभिन्न आयोजन होंगे।
शुक्रवार को सुबह 9 बजे पटेल सर्कल स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन सुबह 9:30 बजे अंबामाता स्थित मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद कॉलेज के सेमिनार हॉल में होगा।
कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री गौतम दत्त मुख्य अतिथि होंगे। सांसद चुन्नीलाल गरासिया, मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन और फूल सिंह मीणा विशेष अतिथि रहेंगे। यूनिटी मार्च 12 नवंबर को शहीद स्मारक से शुरू होगा। कार्यकर्ता सूरजपोल, दिल्ली गेट होते हुए टाउन हॉल पहुंचेंगे, जहां सभा के साथ समापन होगा।
डांगी-पटेल समाज की ओर से वाहन रैली आज : डांगी पटेल समाज की ओर से वाहन रैली निकाली जाएगी।
रैली सुबह 10 बजे अंबेरी से पटेल सर्कल तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि और युवा शामिल होंगे और पटेल सर्कल पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, मावली विधायक पुष्कर डांगी, गेहरीलाल डांगी, अनिल डांगी आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.