Chatra News: कस्तूरबा स्कूल से रात में बाउंड्री फांदकर भागीं 2 लड़कियां, मचा हड़कंप – Zee News

Chatra News: प्रतापपुर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की दो छात्राएं रात के अंधेरे में बाउंड्री फांदकर फरार हो गई. बताया जा रहा है कि जिस दिन इन छात्राओं का नामांकन स्कूल में कराया गया, उसी रात ये दोनों स्कूल की दीवार फांदकर फरार हो गई. 
Trending Photos
Chatra: चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दो छात्राएं रात के अंधेरे स्कूल से फरार हो गई हैं. फरार होने से पूर्व दोनों छात्राओं ने कैसे विद्यालय का बॉउंड्री फांदा यह आश्चर्य की बात है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब छात्राएं भाग रही थी तो स्कूल प्रबंधन के साथ साथ विद्यालय की वार्डेन और गार्ड कहाँ थे. इस तरह से छात्राओं का विद्यालय से फरार हो जाना विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाती है. 

इसका जबाबदेह कौन होगा?
वहीं, फरार छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन के साथ साथ प्रतापपुर थाना की पुलिस भी तलाश करने में जुटी हुई है. मगर, करीब आधी रात बीत जाने के बाद भी छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. ऐसे में छात्राओं के साथ कोई अनहोनी अगर होती है तो इसका जबाबदेह कौन होगा? 

नामांकन के बाद रहने के लिए होस्टल गई हुई थी दोनों
दरअसल, ये दोनों छात्राएं आदिम जनजाति परिवार की हैं. बताया जाता है कि दोनों की उम्र क्रमशः 9 और 11 साल है. दोनों का नामांकन 30 अक्टूबर, 2025 दिन गुरुवार को ही विद्यालय में कराया गया था और दोनों नामांकन के बाद रहने के लिए होस्टल गई हुई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस तलाश में जुटी
प्रतापपुर थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि बच्चियों का गुरुवार को ही विद्यालय में नामांकन हुआ था. ऐसे में मन न लगने के कारण घर भाग जाने की उन्होंने आशंका जताई. हालांकि, पुलिस तलाश में जुटी है. 
​यह भी पढ़ें: VIDEO: भविष्य संवारने की उम्र में अंडे छील रहे बच्चे! स्कूल में पढ़ाई ठप
कस्तुरबा विद्यालय में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि प्रतापपुर कस्तुरबा विद्यालय से पहली बार किसी छात्रा के भागने की यह घटना नहीं है, बल्कि इसके पहले भी यहां से छात्राएं भाग चुकी हैं.
रिपोर्ट:धर्मेंद्र पाठक
यह भी पढ़ें:बिहार के सिविल इंजीनियर का झारखंड में मिला शव, शरीर में चोट के निशान
झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें  Jharkhand News in Hindi और पाएं Jharkhand latest news in hindi  हर पल की जानकारी. झारखंड की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News