Purnia News: 34 प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र – Hindustan

Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। एसबीआई आरसेटी पूर्णिया पूर्व में आयोजित बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक अमर कुमार ने 34 प्रशिक्षुओं के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर निदेशक अमर कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन अपनाकर ग्रामीण क्षेत्र के युवा कम पूंजी में अपना स्वरोजगार शुरू कर अच्छी आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक उपयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद भी आरसेटी की ओर से प्रशिक्षुओं को अपना व्यवसाय शुरू करने और उसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।

साथ ही बैंक ऋण एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने में सहयोग किया जाएगा। प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को काफी उपयोगी बताते हुए वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन को स्वरोजगार के रूप में अपनाने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में आरसेटी के संकाय माधव चंद एवं रजनीकांत, कार्यालय सहायक पप्पू कुमार एवं दीपक कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News