बैठक में पूर्व सैनिकों ने समस्याओं पर की चर्चा – Hindustan

बड़ौत। नगर के जनता वैदिक कॉलेज में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद मेरठ प्रांत की वार्षिक साधारण सभा की बैठक हुई। जिसमें बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, अमरोहा के पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। जहां संगठन के विस्तार व पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया गया। सभा के दौरान प्रांत अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल नवरत्न सिंह ने कहा कि तहसील स्तर तक संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा नए सदस्यों को जोड़कर विस्तार किया जा रहा है। कहा कि पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस, पेंशन, विभिन्न जनपदों में सीएसडी कैंटीन खोलने के लिए सेना के अधिकारियों से बात करके शासन तक पहुंचाने का काम किया जाता है।
इनके अलावा कुछ पूर्व सैनिकों द्वारा शिकायत की जाती है कि भूमि माफियाओं द्वारा उनकी जमीन, प्लॉट आदि दबाने का काम किया जा रहा है। पुलिस में शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं होता है। इस मुद्दे को भी उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। किसी भी पूर्व सैनिक का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। वहीं संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीभगवान ने भी पूर्व सैनिकों की समस्याओं को उठाया और समाधान कराने पर जोर दिया। इनके अलावा प्रदेश महासचिव देवेंद्र तोमर, प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेम प्रकाश आदि ने विचार रखे। इस मौके पर सतेंद्र उज्वल, सुभाष छिल्लर, नरेश, धर्मेंद्र ओमकार, राजेंद्र, सुरेंद्र राठी, प्रमोद त्यागी आदि उपस्थित रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News