Purnia News: गर्भवती महिला को संगठन ने उपलब्ध कराया रक्त – Hindustan

Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अररिया जिले के कुर्साकांटा निवासी गर्भवती नीतू देवी की गंभीर स्थिति में तत्काल रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने पहल करते हुए रक्त की व्यवस्था में सहयोग किया। नीतू देवी के भाई रोहित कुमार ने फोन पर संपर्क कर अपनी बहन के लिए रक्त उपलब्ध कराने की गुहार लगाई थी। सूचना मिलने के बाद आशीष गोस्वामी संगठन के सदस्यों के साथ पूर्णिया राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल पहुंचे और रक्त उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कराई। इसी दौरान उन्होंने अररिया सदर एसडीओ श्वेतम दीक्षित से फोन पर संपर्क कर मरीज की गंभीर स्थिति और तत्काल रक्त की आवश्यकता से अवगत कराया।

मरीज की स्थिति को देखते हुए एसडीओ श्वेतम दीक्षित ने तत्काल ओटीपी उपलब्ध कराई, जिससे रक्त की व्यवस्था कराने में सहायता मिली। संगठन के अनुसार, पूर्णिया में एसडीओ के रूप में कार्यरत रहने के दौरान भी श्वेतम दीक्षित का सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में संगठन को सहयोग मिलता रहा है। संगठन ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वयं भी रक्तदान किया था। रक्त उपलब्ध होने के बाद आशीष गोस्वामी अपनी टीम के साथ महिला वार्ड में नीतू देवी से मिलने पहुंचे। इस दौरान मरीज के परिजनों ने रक्त की व्यवस्था कराने में सहयोग के लिए उनका आभार जताया। परिजनों ने कहा कि गंभीर स्थिति में समय पर रक्त उपलब्ध होने से उन्हें काफी राहत मिली। आशीष गोस्वामी ने कहा कि संगठन की ओर से पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने और रक्तदान कराने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, पूर्णिया जिला गौ रक्षा प्रमुख नवीन कुमार, वार्ड अध्यक्ष ऋतिक कुमार और पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News