अगर NaMo सेंटर बनाए तो हम तोड़ देंगे, राज ठाकरे की एकनाथ शिंदे को खुली चुनौती – Hindustan

MNS यानी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ऐतिहासिक किलों पर नमो पर्यटन केंद्र बनाए गए, तो उन्हें तोड़ दिया जाएगा। खबरें थी कि राज्य सरकार ने ऐसे केंद्रों के लिए 20 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा ठाकरे ने चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं से कहा, ‘कुछ अखबारों में खबरें छपी हैं कि राज्य सरकार हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज के किलों पर नमो टूरिज्म सेंटर्स बनाने की योजना बना रही है। यह शहरी विकास विभाग के तहत हो रहा है, जो एकनाथ शिंदे की अगुवाई है। उन्हें एक नमो केंद्र बनाने दो, हम उसे तबाह कर देंगे। ये आम स्थल नहीं हैं। ये स्थल महाराष्ट्र के लिए पवित्र हैं।’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंदे को लेकर उन्होंने कहा, ‘सिर्फ मुख्यमंत्री बने रहने के लिए कितनी चापलूसी की जरूरत है? शायद प्रधानमंत्री को भी अंदाजा नहीं है कि यहां कितनी चटुकारिता हो रही है।’
शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे, राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार और मनसे अध्यक्ष राज सहित महाविकास अघाडी के शीर्ष नेता मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं के खिलाफ मुंबई में एक नवंबर को होने वाले विपक्ष के विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगे। गुरुवार को उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे और पवार ने यहां एक बैठक की, जिसमें संयुक्त रैली की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीम खान, शेतकरी कामगार पक्ष के जयंत पाटिल और वामपंथी दलों के नेता भी मौजूद थे।
पूर्वी महाराष्ट्र में गृहनगर बुलढाणा में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि उनकी पार्टी विरोध मार्च का पूरी तरह से समर्थन करती है। हालांकि, खुद मार्च में भाग लेने के सवालों को वह टाल गए। सपकाल ने कहा, ‘कोई एक नेता महत्वपूर्ण नहीं हैं। जो भी जाएगा, वह पार्टी का प्रतिनिधित्व करेगा। महत्वपूर्ण बात मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित करने और उन्हें अपडेट करने की मांग है। यह मुद्दा (मतदाता सूचियों में अनियमितताओं का) सबसे पहले कांग्रेस ने उठाया था।’
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News