Muzaffarpur News: पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लटककर दे दी जान – Hindustan

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मस्जिद चौक माली टोला में शनिवार की दोपहर दो बजे पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक संजय भगत (30) शक्तिनाथ मंदिर के बाहर चाय की दुकान चलाने के साथ बिजली मिस्त्री का काम भी करता था।

मृतक की मां के अनुसार, संजय की पत्नी राखी में मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद वह अपने तीन बच्चों को लेकर मायके चली गई। पत्नी और बच्चों के चले जाने से संजय काफी आहत था। इसके बाद उसने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। वहीं मिठनपुरा थानेदार अजय कुमार ने बताया कि घटना के समय पुलिस टीम मोहल्ले में वारंट का तामिला कराने गई थी। इसी दौरान घटना की सूचना मिली। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से संजय को फंदे से उतारा और निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद संजय का शव घर पहुंचा। इसकी सूचना मिलने पर उसकी पत्नी राखी भी तीनों बच्चों के साथ पहुंची। यहां सास और बहू के बीच विवाद हो गया। संजय की मां ने बताया कि उसके पति विनोद भगत की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। संजय की कमाई से ही परिवार चलता था। उन्होंने कहा कि अगर बहू मायके नहीं जाती तो शायद संजय आज जिंदा होता।

Loading videos…
Loading videos…
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News