हत्यारोपी इंद्रेश उर्फ मनु का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एक मिनट 22 सेंकेड के इस वायरल वीडियो में इंद्रेश एक चाय की दुकान में टेबल पर बैठा नजर आ रहा है। कुछ लोग उसके आस पास हैं। इसके बाद एक कोट पहने व्यक्ति कहता है कि अब जाना पड़ेगा। चलो, चलो अब जाना पड़ेगा। परेशान न हो। आरोपी दुकान से चलते हुए मुख्य सड़क तक आ रहा है। इसी दौरान कोई चोरी छिपे वीडियो बना रहा है। कुछ दूर जाकर वीडियो में दिख रहा है कि एक पुलिस कर्मी खड़ा है।
हालांकि पुलिस कर्मी का चेहरा नहीं दिखता है। उसके पैर दिखते हैं। वह वर्दी पहने हुए हैं। हालांकि वीडियो के पीछे माना जा रहा है कि यह आरोपियों की ही एक चाल है। एनकांउटर की आशंका पर इस तरह से वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play