BSF ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है। BSF ने सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को धर दबोचा है। वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को खुली चुनौती दे दी है।
बीते मई महीने में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद से भारतीय सशस्त्र बलों ने सीमा पर मुस्तैदी दिखाते हुए कई घुसपैठियों को पकड़ा है। इस क्रम में BSF ने शुक्रवार को एक और ऐसी ही कोशिश नाकाम की है। जवानों में PAK बॉर्डर को पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी को धर दबोचा है। पढ़ें पूरी खबर…
मोहम्मद यूनुस के बांग्लादेश सरकार का प्रमुख बनने के बाद से ही नई दिल्ली और ढाका के बीच संबंधों में खटास आ गई। इसके बाद भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ कई कड़े ऐक्शन लिए। अब बांग्लादेश को महंगे दाम में चावल खरीदना पड़ रहा है। वह अब दुबई के जरिए भारत का ही चावल महंगी कीमत पर लेना पड़ रहा है। बांग्लादेश के फूड डिपार्टमेंट ने भी कन्फर्म किया है कि वह जो चावल दुबई से खरीद रहा है, वह असल में भारतीय ही है। ऐसे में बांग्लादेश के हैरान एक्सपर्ट्स ने भी सवाल खड़े किए हैं कि आखिर में भारत का चावल, भारत के बजाए दुबई से क्यों खरीदा जा रहा। यह तो पैसों की बर्बादी है। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार चुनाव के बीच मोकामा कांड ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने इस मामले पर चुनाव आयोग और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। साथ ही मोकामा से जदयू प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह को भी बिना नाम लिए निशाने पर लिया है। मोकामा हिंसा और जन सुराज कार्यकर्ता की हत्या पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यदि एक दिन के लिए पुलिस हटा दी जाए तो गुजरात में भाजपावालों को किसान दौड़ा-दौड़ाकर मारेंगे और जीना हराम कर देंगे। गुजरात के सुरेंद्र नगर जिले में ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने भाजपा पर तीखे हमले किए और कहा कि इस पार्टी को घमंड हो गया है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने बहुत मलाई खा ली है, अब इन्हें लूटने नहीं देंगे। पढ़ें पूरी खबर…
यूपी पुलिस ने मिर्जापुर में चेन स्नेचरों (Chain Snatchers) के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया है। यह अभियान उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अपराधियों के पोस्टर में पहले ही नंबर पर भाजपा नेता की तस्वीर और नाम दिखाई दिया। इस पोस्टर में कुल सात अपराधियों की तस्वीरें और नाम शामिल किए गए हैं। जिनका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। पढ़ें पूरी खबर…
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play