click this icon for latest updates
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में पहले चरण के चुनाव से पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है. पहले चरण की वोटिंग 6 नंवबर को होनी है. इस समय सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता लगातार रैलियां कर रहे हैं. इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सिवान में चुनावी सभा को संबोधित किया.
अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को निशाने पर लिया और कहा कि अगर कांग्रेस और राजद की सरकार आई तो सबसे पहले आपका राशन बंद होगा, फिर नौकरी के नाम पर आपकी जमीन छिनी जाएगी. ये लोग विकास नहीं करेंगे बल्कि अपराधियों को फिर से सत्ता में लाएंगे.
योगी आदित्यनाथ सिवान में एनडीए प्रत्याशी मंगल पांडेय के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें…
मोकामा हत्याकांड में दो गिरफ्तारियां हुईं है पोस्टमार्टम में पता चला कि दुलारचंद यादव के पैर में गोली लगी थी, जो आर-पार गई थी. इसको लेकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स दावा किया है की गोली लगने की वजह से दुलारचंद की मौत नहीं हुई है.
मोकामा में जन सुराज कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या पर चुनाव आयोग ने डीजीपी से मांगी रिपोर्ट. इस मामले में अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर दर्ज की गई थी एफआईआर.
मोकामा हत्याकांड में तीन एफआईआर दर्ज हुई हैं, दो गिरफ्तारियां हुईं, पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों ने किया और वीडियो के आधार पर जांच जारी है- SP ग्रामीण विक्रम सिहाग
लालू यादव के राज में सड़क मांगने पर धमकाया जाता था, पलायन पर गर्व किया जाता था, अब हम बिहार में 1 करोड़ सरकारी नौकरियां देने का वादा कर रहे हैं- जेपी नड्डा
Bihar Assembly Elections 2025 LIVE: बिहार बीजेपी प्रमुख दिलीप जयसवाल ने कहा, “कांग्रेस का संस्कार ही सनातन और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करना है. राहुल गांधी ने छठ पर्व को नौटंकी कहा, ये उनकी बड़ी गलतफहमी है.”
Bihar Assembly Elections 2025 LIVE: जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज उम्मीदवारों पर लगातार हमले हो रहे हैं, कई को अगवा कर नामांकन भरने से रोका गया.
Bihar Assembly Elections 2025 LIVE: NDA के घोषणा पत्र पर पप्पू यादव ने साधा निशाना, ‘संकल्प पत्र सिर्फ जुमला है, बिहार की अनदेखी हुई, फैक्ट्रियाँ बंद हुईं, निवेश नहीं हुआ.’
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने शुक्रवार को दावा किया कि बिहार की जनता का रुझान पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में है. राज्य में एक बार फिर से राजग की सरकार बनने जा रही है.
पटना में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया.
Bihar Assembly Elections 2025 LIVE : बिहार में इस बार 2 चरणों में 6 और 11 नवंबर को चुनाव होंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे.
शिवेंद्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. आजतक से शुरुआत की. लोकमत हिंदी में 2 साल बिताने के बाद नवंबर 2024 में इंडिया.कॉम … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Bihar Assembly Elections 2025 LIVE: मोकामा हत्याकांड में बड़ा खुलासा! गोली लगने से नहीं हुई दुलारचंद की हत्या…तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
कौन सा जॉब दोगे… नाचने वाला? RJD उम्मीदवार खेसारी लाल के लिए ये क्या बोल गए तेज प्रताप यादव?
Bihar Assembly Elections : बिहार की चर्चित विधानसभा सीट है मोकामा, ‘बाहुबली’ एंगल के लिए मशहूर, जानिए इसके समीकरण
बिहार चुनाव: NDA का ‘संकल्प पत्र’ जारी, किसानों और महिलाओं के लिए कई योजनाएं, जानिए क्या वादे किए गए
बिहार चुनाव: मोकामा में RJD नेता दुलारचंद की हत्या के बाद इलाके में तनाव, पोते ने कहा- अनंत सिंह दे रहे थे धमकी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.