भास्कर अपडेट्स: मशहूर गायक एनरिक इग्लेसियस के मुंबई में कॉन्सर्ट में करीब 24 लाख के 73 मोबाइल चोरी – Dainik Bhaskar

मशहूर गायक एनरिक इग्लेसियस के मुंबई में हुए कॉन्सर्ट में 73 मोबाइल फोन चोरी हो गए। इनकी कीमत लगभग 23.85 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में सात एफआईआर दर्ज की हैं। कॉन्सर्ट बुधवार को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के एमएमआरडीए मैदान में हुआ था।​
एफआईआर कराने वालों में मेकअप आर्टिस्ट, होटल व्यवसायी, छात्र, पत्रकार और कई अन्य व्यवसायी शामिल हैं। कॉन्सर्ट का हर टिकट कम से कम 7,000 रुपए का था और लगभग 25,000 से ज्यादा लोग एनरिक के डेब्यू कॉन्सर्ट में पहुंचे थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News