भारत डेढ़ साल में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: PMEAC सदस्य डॉ. गौरव वल्लभ पीपाड़ पहुंचे, पीएम को बता… – Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (PMEAC) के सदस्य डॉ. गौरव वल्लभ ने शुक्रवार को पीपाड़ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारत अगले डेढ़ साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
डॉ. वल्लभ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अर्थव्यवस्था का सूत्रधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि लोगों की डिस्पोजेबल इनकम बढ़नी चाहिए।
डॉ. वल्लभ ने समझाया कि डिस्पोजेबल इनकम बढ़ने से लोग अधिक खर्च करते हैं, जिससे बाजार में मांग बढ़ती है। मांग बढ़ने पर कंपनियां नई मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां स्थापित करती हैं, जिससे नए रोजगार के अवसर पैदा होते हैं। यह एक आर्थिक चक्र है।
इस आर्थिक प्रगति में जन धन योजना के तहत 56 करोड़ बैंक खाते खोलना, मुद्रा योजना के माध्यम से छोटे उद्योगों को ऋण उपलब्ध कराना और उज्ज्वला योजना से घर-घर गैस पहुंचाना जैसे कदम शामिल हैं। ये सभी योजनाएं ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ को मजबूत कर रही हैं।
डॉ. वल्लभ ने कहा कि कुछ लोग विदेश में रहकर भारत की अर्थव्यवस्था को कम आंकते हैं। हालांकि उनका मानना है कि जो लोग भारत में काम करते हैं और पैसा कमाते हैं, वही देश की वास्तविक आर्थिक शक्ति हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News