Haryana Crime: रेवाड़ी में शादी समारोह में खून-खराबा, गले में गोली लगने से युवक की मौत – Zee News

Rewari Crime News: गांव बधराना का रहने वाला युवक इंद्रजीत पिथडावास गांव में एक लग्न समारोह में शामिल होने गया था. समारोह के दौरान कुछ लोग हुड़दंग मचा रहे थे, जिस पर युवक ने उन्हें समझाते हुए कहा कि समारोह का माहौल खराब न करें. इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई. आरोपियों ने फायरिंग की और गोली गले पर लगी.
Trending Photos
Rewari Crime News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. कार्यक्रम में 3 से 4 फायर किए गए थे. इनमें से एक गोली युवक की गर्दन में मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया. वारदात के बाद पुलिस को सूचित किया गया और अफरातफरी के बीच कार्यक्रम को पूरा करवाया गया. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिससे लिए पुलिस ने उचित कार्रवाई शुरू कर दी है. 

यह घटना पिथडावास गांव में हुई. मृतक की पहचान बधराना गांव के निवासी इंद्रजीत सिंह के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि इंद्रजीत मोटर पंखे ठीक करता था. वह दो भाई थे और द्रजीत बड़ा था. उसका छोटा भाई फौज में है. इंद्रजीत की 4 साल पहले ही शादी हुई थी. उसकी तीन साल की एक बेटी है. 

जानकारी के अनुसार, गांव बधराना का रहने वाला युवक इंद्रजीत पिथडावास गांव में एक लग्न समारोह में शामिल होने गया था. समारोह के दौरान कुछ लोग हुड़दंग मचा रहे थे, जिस पर युवक ने उन्हें समझाते हुए कहा कि समारोह का माहौल खराब न करें. इसी बात पर कहासुनी बढ़ गई. आरोपियों ने फायरिंग की और गोली गले पर लगी.

Add Zee News as a Preferred Source

परिजन का आरोप है कि एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर फायरिंग शुरू कर दी. उनमें से एक गोली इंद्रजीत पर चला दी. गोली लगते ही इंद्रजीत जमीन पर गिर पड़ा. थोड़ी देर वह तड़पा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. गोली उसके गले पर लगी थी. अफरा-तफरी मच गई. परिजन ने बताया कि इंद्रजीत का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था. वह शांत स्वभाव का था. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद मौके पर पहुंचने में देरी हुई, जिससे आरोपी फरार हो गए.
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने सुलझाई सीलमपुर हत्याकांड की गुत्थी, शूटर को किया गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि मामले में थाना रामपुरा प्रभारी संजय के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी कहासुनी से जुड़ा प्रतीत होता है. घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया गया है. परिजन की शिकायत पर मनेठी के रहने वाले मोनू, मोंटी और जीतू पर FIR दर्ज कर ली है. इन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.
डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव और थाना परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.
Input: Naveen 
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi  हर पल की जानकारी । हरियाणा  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News