Bihar Chunav 2025, Biharsharif Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस ने 5 बार जीती बिहारशरीफ सीट, जीत के मामले में BJP की बराबरी कर रही ये पार्टी – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bihar Chunav 2025 Biharsharif Vidhan Sabha Seat: बिहार में नवंबर के पहले हफ्ते में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं। बिहार की सभी सीटों पर सभी पार्टियों की नजर है। इन्हीं में से एक बिहारशरीफ सीट भी है, जो पाल वंश के शासनकाल में एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। 2020 में इस सीट से भाजपा को जीत मिली थी। जानिए इस सीट पर कितने वोटर्स हैं और कौन सी पार्टियों को अब तक बिहारशरीफ से जीत मिल चुकी है?
विजयी उम्मीदवार
सुनिल कुमार
पार्टी- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
81,888 वोट मिले
वोट लीड- 15,102
वोट शेयर- 44.55 फीसदी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Asthawan Vidhan Sabha Seat: JDU का गढ़ बनी अस्थावां सीट, इस उम्मीदवार को मिली लगातार 5 बार जीत
रनर अप उम्मीदवार
सुनिल कुमार
पार्टी- राजद
66,786 वोट मिले
वोट शेयर- 36.34 फीसदी
तीसरे नंबर के उम्मीदवार
आफरीन सुल्ताना
पार्टी- स्वतंत्र
13,443 वोट मिले
वोट शेयर- 7.31 फीसदी
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Barbigha Vidhan Sabha Seat: बरबीघा सीट पर है JDU का कब्जा, इस बार महागठबंधन से होगा तगड़ा मुकाबला
बिहारशरीफ में अब तक 18 चुनाव कराए जा चुके हैं। इस सीट पर शुरुआती चुनावों में कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला। कांग्रेस कुल 5 बार जीत चुकी है। भारतीय जनता पार्टी और CPI जीत के मामले में बराबरी पर हैं। दोनों पार्टियों को 4-4 बार जीत हासिल हुई है। हालांकि, भाजपा के साथ इसमें जनसंघ भी शामिल रहा। JDU ने 3 बार और RJD को केवल 1 बार ही जीत मिल पाई है।
बिहारशरीफ के रजिस्टर्ड वोटर्स की बात करें तो यहां पर 2020 के विधानसभा चुनाव में 3,78,887 रजिस्टर्ड वोटर्स थे, जिनमें अनुसूचित जाति के कुल वोटर्स 14.47 फीसदी बताए गए। वहीं, मुस्लिम समुदाय के वोटर्स 22.2 फीसदी तक बताए गए हैं। बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव तक वोटर्स की संख्या बढ़कर 3,78,887 तक पहुंच गई।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav 2025, Sheikhpura Vidhan Sabha Seat: कांग्रेस ने 12 बार जीता ‘शेखपुरा का किला’, RJD को 2020 में मिली पहली जीत
न्यूज 24 पर पढ़ें बिहार, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News