Ashok Leyland Ltd Share Price: कॉमर्शियल गाडियों की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी अशोक लेलैंड की कुल बिक्री अक्टूबर में 16 प्रतिशत बढ़कर 17,820 यूनिट हो गई। कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 15,310 यूनिट्स बेची थीं। अशोक लेलैंड ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर 2025 में कंपनी की घरेलू बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 16,314 इकाई हो गई, जो अक्टूबर 2024 में 14,067 इकाई थीं। कंपनी में कहा गया कि अक्टूबर 2025 में घरेलू बाजार में मध्यम और भारी गाडियों की बिक्री 9,611 यूनिट रही, जो पिछले साल इसी महीने में 8,437 इकाई थी। इसके बिजनेस अपडेट के सामने आने के बाद अब सोमवार को शेयर फोकस में रहेंगे। बता दें, इसी साल कंपनी ने बोनस शेयर दिया था।
अशोक लेलैंड लिमिटेड के शेयर इसी साल जुलाई के महीने में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। कंपनी मई के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। कंपनी एक शेयर पर 4.25 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शुक्रवार को मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर स्टॉक 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 141.45 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को अबतक करीब 27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, एक साल में अशोक लेलैंड के शेयरों का भाव करीब 36 प्रतिशत चढ़ा है। 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 258 प्रतिशत बढ़ा है।
अशोक लेलैंड को तमिलनाडु स्टेट ट्रांसपोर्ट से 1937 बस का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर 13 जुलाई को मिला था। अशोक लेलैंड को बीएस-6 डीजल गाड़ी बनाने का काम मिला था। इस वर्क ऑर्डर की कुल वैल्यू 668.76 करोड़ रुपये है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play