ज्योतिषीय दृष्टि से जून का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगले पहले गुरु चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर ये गोचर 2 जून की रात होने वाला है। ये गोचर रात के तकरीबन 2 बजकर 25 मिनट के आसपास होगा। बता दें कि लगभग 12 साल बाद गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में आएंगे। 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक गुरु कर्क राशि में रहेंगे और इस दौरान कई राशियों को लाभ मिलने वाला है। मेष राशि से लेकर वृश्चिक राशि समेत गुरु का ये गोचर कुल 6 राशियों को लाभ पहुंचाएगा। आइए जानते हैं इनके बारे में। साथ में जानेंगे कुछ ऐसे उपाय जो इस गोचर का डबल फायदा दिलवा सकते हैं।
2 जून को होने वाले इस गोचर का लाभ मेष राशि वालों को मिलने वाला है। ये गोचर इनके लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान इस राशि के लोगों की पैसों से जुड़ी दिक्कत खत्म हो जाएगी। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गुरु और चंद्रमा के चलते इस राशि की सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी। मेहनत का पूरा-पूरा फल इस राशि के जातकों को मिलने वाला है।
कर्क राशि में ही ये गोचर होने वाला है तो 2 जून के बाद का समय इनके फेवर में रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश मे थे या फिर नौकरी बदलना चाह रहे थे उन्हें अब अच्छी खबर मिल सकती है। इनकम के सोर्स बढ़ते दिखेंगे। वहीं प्रॉपर्टी खरीदने के भी चांस बनते दिख रहे हैं।
सिंह राशि के जातकों के लिए भी ये गोचर बहुत अच्छा साबित होने वाला है। करियर में नए मौके दिखेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को कई लाभ मिलेंगे। हो सकता है कि इस टाइम पीरियड में कोई ऐसी डील क्रैक हो जाए जिसका इंतजार लंबे समय से था। नौकरी बदलने के पूरे योग बनेंगे।
2 जून के बाद तुला राशि वालों के लिए तरक्की के नए रास्ते खुलने के चांस हैं। ऑफिस में कोई बड़ी या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ लोगों के रुके हुए काम भी पूरे होंगे या फिर उनकी रफ्तार तेज होगी। इस दौरान कॉन्फिडेंस तेजी से बढ़ेगा और मेहनत का सही फल मिलता हुआ नजर आएगा।
वृश्चिक राशि वालों को भी इस गोचर का लाभ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े लोगों को अब राहत मिलेगी। इनकम बढ़ेगा तो कई काम सही ट्रैक पकड़ते दिखाई देंगे। परिवार और दोस्तों का फुल सपोर्ट मिलता दिखेगा। सोच में पॉजिटिविटी आएगी और मन पहले से भी ज्यादा शांत रहेगा।
गुरु का ये गोचर मीन राशि वालों के लिए भी अच्छा साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में नए और अच्छे मौके मिलेंगे। पैसों से जुड़ी दिक्कत अब धीरे-धीरे खत्म होगी। पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न इसी दौरान मिलने की संभावना है।
गुरु के कर्क राशि में गोचर के दौरान आप हर गुरुवार पीले रंग के कपड़े पहनें। चाहे तो केले के पेड़ की पूजा भी कर सकते हैं। इसके अलावा पीले रंग की चीजों का दान करना आपके लिए शुभ होगा। हर गुरुवार ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। इन उपायों से आप इस गोचर के दौरान हर चीज का डबल लाभ ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play