57 मुस्लिम देशों को झटका! क्या है अल-अक्सा मस्जिद? क्या अमेरिका-इजरायल कर रहे कब्जे की तैयारी? – India.Com

Al-Aqsa Mosque:अमेरिका और इजरायल यरुशलम में नए मिशन पर काम कर रहे हैं. दोनों देश जॉर्डन से यरुशलम के अल-अक्सा मस्जिद परिसर की ऐतिहासिक देखरेख का अधिकार छीनने की कोशिश में हैं.

‘मिडिल ईस्ट आई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कई सूत्रों ने बताया है कि अमेरिका और इजरायल, अल-अक्सा मस्जिद परिसर की ऐतिहासिक देखरेख का अधिकार छीनने के लिए “सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देश एक नई व्यवस्था पर काम कर रहे हैं, जिसके तहत इस पवित्र मुस्लिम स्थल का प्रबंधन इजरायली हितों के अनुसार होगा.

यरूशलम के पुराने शहर में अल-अक्सा मस्जिद स्थित है. मक्का और मदीना के बाद इसे इस्लाम का तीसरा सबसे पवित्र स्थल माना जाता है. यहूदियों के लिए यह स्थान ‘टेम्पल माउंट’ कहलाता है, जहाँ उनके प्राचीन पवित्र मंदिर हुआ करते थे.
अमेरिकी, जॉर्डन और फिलिस्तीनी अधिकारियों के साथ-साथ पश्चिमी और खाड़ी अरब सूत्रों ने बताया कि इस योजना के तहत जॉर्डन-समर्थित इस्लामिक वक्फ का अधिकार अचानक समाप्त हो जाएगा. इसकी जगह, इजरायली सरकार की ओर से गठित एक नया निकाय अल-अक्सा मस्जिद को बहु-धार्मिक केंद्र घोषित कर देगा.

इस “नई व्यवस्था” के तहत यहूदियों को इस मुस्लिम स्थल तक “समान पहुंच” प्रदान की जाएगी. उन्हें बड़े समूहों में प्रार्थना करने की औपचारिक अनुमति दी जाएगी. इमामों, उपदेशकों और मस्जिद के वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति में भी इजरायल की अहम भूमिका होगी. वह शुक्रवार के उपदेशों में कही जाने वाली बातों (सामग्री) को मंजूरी देने में भी वह शामिल होगा.
एक प्रस्ताव के अनुसार अरब देशों को अल-अक्सा मस्जिद परिसर की देखरेख का अधिकार “बारी-बारी से” दिया जा सकता है. बहरीन, मिस्र, मोरक्को और संयुक्त अरब अमीरात को अमेरिकी प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी जा चुकी है. सूत्र के अनुसार, सऊदी अरब इस प्रस्ताव के खिलाफ था.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर और इजरायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी इस मिशन पर काम कर रहे हैं. दो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि वाशिंगटन ने एक मसौदा तैयार किया है, जिसमें यह बताया गया है कि वे मस्जिद के भविष्य को किस रूप में देखते हैं.
अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप प्रशासन चाहता है कि अल-अक्सा मस्जिद अपनी मुस्लिम पहचान खो दे, और यह स्थल एक ऐसे प्रमुख पर्यटन केंद्र में बदल जाए, जो तीनों अब्राहमिक धर्मों के लोगों के लिए खुला हो.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News