VIDEO: टॉस जीतते ही खुशी से मैदान पर झूमने लगे कप्तान सूर्यकुमार यादव, AUS कप्तान ने भी लगाया गले – AajTak

Feedback
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचौं की टी20 सीरीज का तीसरा मैच होबार्ट में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता. और टॉस जीतते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह मैदान पर ही झूमने लगे. विपक्षी कप्तान मिचेल मार्श ने भी उन्हें टॉस जीतने पर गले लगाकर बधाई दी. सूर्या की ये खुशी यूं ही नहीं थी. बल्कि उनका इस तरह खुश होना इसलिए लाजमी था, क्योंकि लंबे समय से टॉस का लक भारतीय टीम के साथ नहीं रहा है.
जानें टीम इंडिया का कैसा रहा है टॉस लक
भारतीय टीम वनडे इंटरनेशनल में लगातार 18 टॉस हार चुकी है, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उधर शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान लगातार 6 टॉस गंवाए. फिर वो इसी महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में टॉस जीतने में कामयाब रहे थे. टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम लगातार दो टॉस हार चुकी थी.
The prayers work for #TeamIndia! 🙏😄

The coin flips in Suryakumar Yadav’s favour and India will field first! 🏏#AUSvIND 👉 3rd T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/JJaBX22Idf pic.twitter.com/RvSRtXfVhz
सूर्या ने पूजा कराने को कहा था
पिछले टी20 मुकाबल में जब कप्तान सूर्या ने टॉस नहीं जीता था, तब उन्होंने इशारे में ड्रेसिंग रूम की तरफ कहा था कि अब हमें पूजा कराने की जरूरत है. इस मुकाबले से पहले टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम ने आखिरी बार टॉस एशिया कप 2025 के फाइनल में जीता था.
यह भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने कोच गंभीर को घातक गेंदबाजी से दिया जवाब! 3 विकेट लेकर कंगारुओं पर बोला धावा
खुशी से झूम उठे सूर्या
लेकिन इस मैच में जैसे ही सिक्का भारतीय टीम के पक्ष में गिरा, सूर्या की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह खुशी से झूम उठे. उन्होंने मिचेल मार्श को गले लगा लिया. मैदान में मौजूद प्रशंसकों ने भी सूर्या का साथ दिया और जमकर चीयर किया. बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया 3 बदलावों के साथ उतरी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News