IND-W vs SA-W LIVE Score | भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल लाइव स्कोर: शेफाली और स्मृति की अर्धशतकीय साझेदारी, टीम इंडिया का लाइव स्कोर 92/0 – Jansatta

ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Final, IND-W vs SA-W LIVE Cricket Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इस मैच के बाद महिला क्रिकेट को नया विश्व चैंपियन मिलेगा। पहली बार साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंची है। वहीं तीसरी बार फाइनल खेलने उतरेगी टीम इंडिया जिसे पहले खिताब का इंतजार है।
India Women vs South Africa Women Cricket Final Match LIVE Streaming
भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। वहीं पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को 125 रन से हराकर साउथ अफ्रीका पहली फाइनलिस्ट बनी थी। अब 52 साल बाद ऐसा हुआ है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से कोई भी फाइनल में नहीं खेलेगा। इस मैच में शायद दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के उतरेंगी, क्योंकि प्लेइंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ अक्सर देखी नहीं जाती।
IND W vs SA W: नहीं हुआ भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल मैच, तो किसे मिलेगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी?
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, दीप्ती शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।
दक्षिण अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ट (कप्तान), टैजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मारिजान कैप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रॉयन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको मलाबा।
Womens World Cup 2025 Prize Money: भारत या साउथ अफ्रीका, कौन बनेगा मालामाल? किसे मिलेगी कितनी रकम
भारतीय पारी का पहला ड्रिंक्स ब्रेक हो गया है। भारत ने अभी तक बेहतरीन शुरुआत की है। दोनों ओपनर्स स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/0
स्मृति मंधाना- 35 (51)
शेफाली वर्मा- 47 (45)
भारतीय टीम ने पहले पॉवरप्ले में 10 ओवर में 64 रन बना लिए थे। उसके बाद थोड़ी रनों की रफ्तार थमी। शेफाली वर्मा ने भी सधा हुआ खेल दिखाया और स्मृति मंधाना शुरुआत से ही सूझबूझ से खेलती नजर आ रही हैं। भारत का स्कोर 14 ओवर के बाद 80/0
स्मृति मंधाना- 33 (45)
शेफाली वर्मा- 38 (39)
भारतीय टीम ने पहले 10 ओवर में तगड़ा स्कोर बना लिया है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई है। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद है 64 रन बना बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं।
स्मृति मंधाना- 27 (35)
शेफाली वर्मा- 29 (25)
भारतीय टीम का अर्धशतक 7वें ओवर में ही पूरा हो गया है। साथ ही स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भी अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों ने टीम इंडिया को अभी तक अच्छी और तेज शुरुआत दिलाई है। भारत का स्कोर 7 ओवर के बाद 51/0
स्मृति मंधाना- 21 (24)
शेफाली वर्मा- 22 (18)
शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत भारत को दिला दी है। पहले 6 ओवर के बाद टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। शेफाली 21 और स्मृति 16 रन बना चुकी हैं।
भारतीय टीम ने पहले पांच ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 15 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रही हैं। उन्होंने चार चौके अभी तक लगाए हैं। दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना संभलकर बल्लेबाज कर रही हैं।
शेफाली वर्मा ने इस मैच में अपनी पारी की तेज शुरुआत की है। अभी तक वह 10 गेंद पर 13 रन बना चुकी हैं और दो बाउंड्री उन्होंने लगाई हैं। स्मृति मंधाना दूसरे छोर पर सधी हुई बल्लेबाजी कर रही हैं। भारत का स्कोर 4 ओवर के बाद 22/0
पहला ओवर मेडन खेलने के बाद अब भारत के स्कोरकार्ड ने रफ्तार पकड़ ली है। स्मृति मंधाना ने भी मैचमें अफना पहला चौका मारिजान कैप के ऊपर लगाया। शेफाली वर्मा ने चौके से पिछले ओवर में खाता खोला था।
भारत का स्कोर 3 ओवर के बाद 13/0
शेफाली वर्मा 6 (5)
स्मृति मंधाना 5 (13)
शेफाली वर्मा ने अपनी पारी की पहली गेंद पर ही चौका लगाकर अपना और टीम इंडिया का इस फाइनल मैच में खाता खोला है। जबकि पहले ओवर में स्मृति मंधाना पूरा ओवर मेडन खेल गईं थीं और खाता नहीं खुला था। उसके बाद खाका के ओवर में पहली गेंद खेलते ही स्मृति ने खाता खोला।
भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 7/0
शेफाली वर्मा 5 (4)
स्मृति मंधाना 1 (8)
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। साउथ अफ्रीका के लिए मारिजान कैप ने गेंदबाजी की शुरुआत की। स्मृति मंधाना ने सूझबूझ से खेलते हुए धीमी शुरुआत की है और पहला ओवर पूरा मेडन खेला और खाता नहीं खोल पाईं। भारत का स्कोर 0/0
लॉरा वोल्वार्ट (कप्तान), टैजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मारिजान कैप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रॉयन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको मलाबा।
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, दीप्ती शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इस मैच में भारतीय टीम पहले खेलने उतरेगी। फाइनल मुकाबले में अभी तक कोई ओवर्स नहीं कटे हैं। अगर पांच बजे मैच शुरू हो जाता है तो पूरे 50 ओवर का खेल होगा।
फिलहाल बारिश रुक गई है और टॉस का नया समय भी सामने आ गया है। एक भी ओवर नहीं कटा है और पूरा 50 ओवर का ही खेल होगा। ताजा अपडेट के अनुसार अगर बारिश दोबारा नहीं आई तो शाम 4.32 बजे मैच का टॉस होगा और 5 बजे से लाइव एक्शन की शुरुआत होगी।
आखिरकार नवी मुंबई में बारिश रुक चुकी है, कवर्स हटना शुरू हो गए हैं। वहीं स्टेडियम में सूर्य देवता ने भी दर्शन दिए हैं और धूप खिल गई है। इसके बाद मैदान पर मौजूद दर्शकों का शोर बढ़ चुका है और सभी के अंदर उम्मीद जाग उठी है।
फिलहाल सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के लिए महिला विश्व कप 2025 में दो घंटे का एक्स्ट्रा समय दिया गया है। यानी यह मान सकते हैं कि 5 बजे तक अगर मैच शुरू होता है तो शायद ओवर्स नहीं कटेंगे। वहीं अगर ऐसा नहीं हो पाया तो 5 बजे के बाद ओवर्स में कटौती हो सकती है।
इस मुकाबले का कट ऑफ टाइम 20-20 ओवर के मैच के लिए रविवार रात 9.08 मिनट तक रखा गया है। अगर इस समय तक भी मुकाबला नहीं शुरू हुआ तो फिर रिजर्व डे पर मैच पूरा 50-50 ओवर का खेला जाएगा। अभी ओवर्स में कटौती की जानकारी सामने नहीं आई है। पहले पूरी कोशिश की जाएगी कि मैच आज करवाया जाए लेकिन अगर ऐसा नहीं हो पाया तो रिजर्व डे पर इसे ले जाया जाएगा।
महिला वनडे विश्व कप का फाइनल फिलहाल बारिश के कारण नहीं शुरू हो पाया है। दोपहर 3 बजे के तय समय पर मुकाबला शुरू होना था मगर बारिश के कारण टॉस तक नहीं हो पाया। यही वजह है कि अब मैच जब शुरू होगा ओवर्स में कटौती भी हो सकती है। कम से कम इस मैच को 20-20 ओवर का करवाने के लिए आखिरी तक कोशिश की जाएगी। फिर भी आज नहीं हुआ तो सोमवार को रिजर्व डे पर मुकाबला जाएगा।
बारिश फिलहाल नवी मुंबई में रुकी है लेकिन काले और घने बादल अभी भी छाए हुए हैं। मैदान काफी गीला भी हो चुका है और फिलहाल मैच शुरू होने के अभी आसार नहीं दिख रहे हैं। मैदान पर कवर्स मौजूद हैं।
अगर फाइनल मुकाबला रविवार को नहीं हो पाया तो रिजर्व डे के तौर पर सोमवार का दिन रखा गया है। अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को ट्रॉफी शेयर करनी पड़ेगी और संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा। रविवार की तरह नवी मुंबई में सोमवार को भी बारिश की संभावना है।
रविवार को मुकाबले पर बारिश का साया लगातार बना हुआ है। नवी मुंबई में तेज बारिश हो रही है और तय समय पर मैच की शुरुआत नहीं हो पाई है। फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है और अगर आज मैच नहीं हो पाया तो सोमवार को इसका नतीजा निकल सकता है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News