Feedback
कुवैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया है. यह किसी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. उस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के सदस्यों ने रविवार शाम फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर विरोध प्रदर्शन किया. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे के क़ाफ़िले की पुलिस गाड़ी पलटने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. वहीं, अगले साल के शुरुआत में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. पढ़े रविवार शाम की पांच बड़ी खबरें…
1. PM मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से हुए सम्मानित
कुवैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया है. यह किसी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर कुवैत का एक नाइटहुड ऑर्डर है.
2. अल्लू अर्जुन के घर के बाहर उस्मानिया यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों ने की तोड़फोड़, 8 हिरासत में, सुरक्षा बढ़ी
उस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के सदस्यों ने रविवार शाम फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर विरोध प्रदर्शन किया. जेएसी से प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अल्लू अर्जुन महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दें और परिवार को हर संभव मदद प्रदान करें.
3. राजस्थान: पाली में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे के क़ाफ़िले की पुलिस गाड़ी पलटने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.ये हादसा पाली जिले के रोहट और पणिहारी चौराहे के पास हुआ. यह एक्सीडेंट एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ जिसमें पुलिस की बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. पाली जिले के बाली में वसुंधरा राजे कैबिनेट मंत्री ओटाराम देवासी के माता के निधन पर सांत्वना देने गई हुईं थी.
4. ‘हमारी योजनाओं को लागू कर रही AAP’, मनोज तिवारी ने किया दावा तो केजरीवाल ने शेयर किया पुराना वीडियो
दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाने लगी है. आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी जारी है. इसी क्रम में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वही कर रहे हैं जो भाजपा अपने राज्यों में कर रही है, और वह भी तब जब उनकी सरकार जाने वाली है. वह पिछले 10 साल से सत्ता में हैं और उन्होंने किसी महिला को 10 रुपये भी नहीं दिए. वह 10 साल से सत्ता में हैं और उन्होंने किसी महिला को कोई लाभ नहीं दिया, उन्हें महिलाओं को लाभ देना ही था तो 2100 रुपये पहले ही दे देने चाहिए थे, लेकिन अब सरकार जाते समय इसकी घोषणा क्यों कर रहे हैं?
5. चैम्पियंस ट्रॉफी के शेड्यूल से पहले ही इंग्लैंड टीम घोषित… भारत दौरे के लिए भी अंग्रेज टीम का ऐलान
अगले साल के शुरुआत में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही भारत दौरे के लिए भी वनडे और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. भारत के खिलाफ सीरीज और चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड टीम की कप्तानी जोस बटलर संभालेंगे. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को भी दोनों स्क्वॉड में जगह मिली है. उनके अलावा वनडे टीम में हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, जो रूट, फिल साल्ट और मार्क वुड जैसे स्टार प्लेयर भी शामिल हैं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू