प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह के लाइव प्रसारण का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में किया गया। कार्यक्रम में डीएम डा. नितिन गौड़, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा , श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अन्य विभागीय अधिकारियों, विभिन्न प्रतिष्ठानों के नियोजक एवं कर्मचारी सहित योजना के लाभार्थियों ने सहभागिता की। उपस्थित सभी अधिकारियों, नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना तथा योजना के उद्देश्यों एवं लाभों की जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने विज्ञान भवन नई दिल्ली से बटन दबाकर 2400 करोड़ की योजना की प्रोत्साहन धनराशि नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण एवं विकसित भारत के निर्माण हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को योजना से प्राप्त होने वाले लाभों एवं रोजगार के औपचारिक क्षेत्र में सम्मिलित होने के महत्व के संबंध में भी अवगत कराया गया। डीएम ने उपस्थित नियोक्ताओं एवं कर्मचारियों से सरकार द्वारा संचालित श्रमिक हितैषी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय के समन्वय से संपन्न हुआ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play