भास्कर अपडेट्स: सिक्किम में 12 हजार फीट की ऊंचाई से रेस्क्यू किए गए 12 पैरामिलिट्री जवान, एक्सीडेंट के बाद … – Dainik Bhaskar

सिक्किम में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद जुलुक इलाके में शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ। इस घटना में पैरामिलिट्री के 12 जवान घायल हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद इंडियन एयकफोर्स ने इन जवानों को एयरलिफ्ट किया।
रक्षा विभाग के मुताबिक, ईस्टर्न एयर कमांड ने चीता और Mi-17 हेलिकॉप्टर के जरिए घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर किया गया। सभी को बागडोगरा के बेंगडुबी में मौजूद आर्मी अस्पताल में एडमिट कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी जवान खतरे से बाहर हैं। जुलुक में हैलीपैड बहुत छोटा है, ये 12 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
10 सालों में विदेशियों ने करीब 5 हजार भारतीय बच्चे गोद लिए, अमेरिकी सबसे आगे
महिला एवं बाल विकास विभाग राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा की पिछले 10 साल में लगभग 5 हजार भारतीय बच्चों को विदेशियों ने गोद लिया है। जिनमें से भी तक किसी भी बच्चे की अभी तक गलत पालन-पोषण और शोषण की शिकायत नहीं आई है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 साल में विदेशियों ने 4,963 बच्चों को गोद लिया है। सबसे अधिक 2,031 बच्चे अमेरिका में गोद लिए गए हैं, इसके बाद इटली में 1,029, स्पेन में 517, यूएई में 252 और माल्टा में 215 बच्चे गोद लिए गए हैं।
शिवसेना (UBT) के नेता संजय राऊत के बंगले की रेकी, कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई
मुंबई में शिवसेना (UBT) के नेता संजय राऊत के बंगले की दो अज्ञात लोगों ने रेकी की है। बंगले की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि दो लोग बाइक पर आए थे। उन लोगों ने बंगले के फोटो क्लिक किए। इसके बाद चले गए। भांडुप थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी खबर पढ़ें…
मुंबई के धारावी प्रोजेक्ट के खिलाफ दायर याचिका खारिज
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मुंबई में धारावी रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को अडाणी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड को दिए जाने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी गई थी। याचिका संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सेकलिंक टेक्नोलॉजीज कॉरपोरेशन ने दायर की थी।
AAP ने महरौली सीट पर कैंडिडेट बदला; अब नरेश यादव की जगह महेंद्र चौधरी चुनाव लड़ेंगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक और लिस्ट जारी की है। इसमें केवल एक ही नाम है। AAP ने महरौली से महेंद्र चौधरी को टिकट दिया है। पहले यहां से नरेश यादव को मैदान में उतारा था। लेकिन 5 दिन बाद ही कैंडिडेट बदल दिया गया।
AAP ने 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच यानी 25 दिनों में कुल 4 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इस बार 26 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 4 विधायकों की सीट बदली गई है।
हरियाणा के पूर्व CM ओमप्रकाश चौटाला का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया है। वे 89 साल के थे। बीते कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। ओमप्रकाश चौटाला, भारत के डिप्टी पीएम रहे चौधरी देवीलाल के बेटे थे। पूरी खबर पढ़ें…
असम पुलिस ने कांग्रेस यूथ विंग चीफ को हिरासत में लिया, कार्यकर्ता की मौत पर प्रदर्शन करने जा रहे थे
भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दो दिन पहले पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर विरोध प्रदर्शन से पहले असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह से ही एहतियातन हिरासत में रखा है। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने कहा कि चिब को उसी होटल में रखा गया है, जहां वह ठहरे हुए थे।
बुधवार को राजभवन चलो कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम की मौत हो गई। चिब ने गुरुवार को पार्टी के अन्य नेताओं के साथ इस्लाम के परिवार से मुलाकात की थी।
तबला वादक जाकिर हुसैन का अंतिम संस्कार, सैनफ्रांसिस्को में किए गए सुपुर्द-ए-खाक
तबला वादक जाकिर हुसैन को गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हुसैन का 15 दिसंबर को सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में फेफड़ों की बीमारी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण निधन हो गया। वे 73 साल के थे। निधन से पहले वे दो हफ्ते से सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती थे।
दिल्ली के स्कूल को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, 11 दिन में छठी घटना; तलाशी जारी
दिल्ली के द्वारका इलाके में एक निजी स्कूल को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। दिल्ली पुलिस ने स्कूल में जांच करने के लिए टीमें भेज दी हैं। क्लासेस को फिलहाल ऑनलाइन मोड में कर दिया गया है। पिछले 11 दिनों में यह छठी बार है जब राजधानी के स्कूलों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। इससे पहले 9 दिसंबर, 13 दिसंबर और 14 दिसंबर को भी बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आया था।
दिल्ली में 2025 में पूरे साल रहेगा पटाखों पर बैन, जारी किया गया आदेश
दिल्ली में 2025 में पूरे साल पटाखों पर बैन रहेगा। यह जानकारी दिल्ली सरकार ने गुरुवार को प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दी।
सरकार ने कोर्ट को बताया कि पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसे लेकर दिल्ली पर्यावरण विभाग ने आदेश भी जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी-हरियाणा को भी ऐसा प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।
पुणे एयरपोर्ट का नाम संत तुकाराम महाराज के नाम पर होगा
महाराष्ट्र विधानसभा ने गुरुवार को सर्वसम्मति से पुणे एयरपोर्ट का नाम जगदगुरु संत तुकाराम महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने की मांग की गई। पुणे का यह हवाई अड्डा अभी लोहेगांव एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भेजा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News