Year Ender 2024 Latest News, Updates in Hindi | ईयर एंडर 2024 के समाचार और अपडेट – Aaj Tak

Feedback
हर साल की तरह 2024 भी उचार-चढ़ाव से भरा रहा (Year Ender 2024). इस साल से जुड़ी बड़ी घटनाओं पर एक नज़र डालते हैं. 2023 में राजनीति, खेल, न्यूज इवेंट्स, फिल्म, क्राइम और देश-दुनिया की बड़ी घटनाओं पर एक सरसरी निगाह डालते हैं.
बात अगर राजनीति की करें तो इस साल राहुल गांधी की वापसी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सीएम पद से इस्तीफा एक बड़ी खबर रही. वहीं प्रियंका गांधी का चुनावी डेब्यू भी कमाल का रहा. प्रियंका गांधी वाड्रा अपने भाई राहुल गांधी के छोड़े हुए सीट वायनाड से उपचुनाव में जीत हासिल कर पहली बार संसद पहुंचीं.
दूसरी तरफ हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे चौंकाने वाले परिणाम रहा. इतना ही नहीं झारखंड विधान चुनाव में भी हेमंत सोरेन जेल जाने के वाबजूद जीते. दूसरी तरफ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने शानदार जीत दर्ज. वहीं ओडिशा में भी बड़ा फेरबदल हो गया. विधानसभा चुनाव में राजनीति के महानायक कहे जाने वाले नवीन पटनायक की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा. दशकों से सत्ता में रहे नवीन पटनायक को सरकार से हाथ धोना पड़ा. 
साल 2024 में  आए प्राकृतिक आपदा ने भी भारी नुकसान पहुंचाया. इस साल कई स्थानों को कुदरत के कहर का सामना करना पड़ा. जनवरी में आए टोक्यो में 7.8 तीव्रता का भूकंप ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया. इस घटना में कई लोग बेघर हो गए. हजारों की जान चली गई.
जून 2024 तक कई देशों में मंकीपॉक्स के लाखों मामले दर्ज किए गए. मंकीपॉक्स के कारण लगभग 208 लोगों की मौत हो गई. WHO ने इसे महामारी घोषित कर दिया था.
वहीं जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियरों का पिघलना, समुद्र स्तर में वृद्धि और प्राकृतिक आपदाओं ने अपना कहर बरपाया.
साल 2024 में कई देशों में युद्ध और संघर्ष जारी रहे. यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष भी जारी है, जिसमें हजारों लोग मारे गए. सीरिया और यमन हो या इजरायल और हमास, इनके बीच भी युद्ध जारी है. 
बात करें फिल्मों की तो लोगों ने बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों को काफी पसंद किया. वहीं दर्शकों के बीच साउथ सिनेमा का काफी क्रेज बढ़ा है. साउथ कुछ ऐसी फिल्में भी आई जो बॉलीवुड पर भारी पड़ रही हैं. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News