Roman Reigns का हाल-बेहाल, टाइटल मैच में बवाल, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या हुआ? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
WWE Raw में अब कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. इस हफ्ते शो में तगड़े सैगमेंट्स और मैच हुए. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए थे. WWE के टॉप रेसलर्स ने अपने काम से सभी का दिल जीता. रोमन रेंस भी इस हफ्ते नज़र आए. बैकलैश 2026 का बिल्डअप देखने को मिला. इस इवेंट के लिए तीन बड़े मैचों की घोषणा की गई. वुमेंस डिवीजन ने भी  अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
शुरुआती सैगमेंट में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर खूब बेइज्जती की. रॉलिंस ने ब्रेकर को बैकलैश 2026 में मैच के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच मैच को ऑफिशियल किया गया. इस बार इनके बीच ब्रॉल नहीं हुआ.
पेंटा ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रुसेव के खिलाफ डिफेंड की. पेंटा ने रुसेव को चतुराई से रोलअप के जरिए हराया. मैच के बाद रुसेव और ईथन पेज ने मिलकर पेंटा पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए जे’वॉन एवंस आए. एवंस और पेंटा का दबदबा रहा.
बैकी लिंच ने ओपन चैलेंज दिया. इयो स्काई ने आकर उन्हें जवाब दिया. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. ओस्का की दखलअंदाजी की वजह से इयो को मैच में हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद ओस्का ने इयो के ऊपर खतरनाक हमला किया.
जो हेंड्री ने अपने सैगमेंट में लोगन पॉल का मजाक बनाया. लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी रिंग में आए. इनके बीच ब्रॉल हुआ. हेंड्री को बचाने के लिए स्ट्रीट प्राफिट्स ने एंट्री की. रिंग में बहुत बड़ा बवाल देखने को मिला. हेंड्री को देखकर फैंस खुश हो गए.
रे मिस्टीरियो का मुकाबला एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ हुआ. दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मिस्टीरियो ने अपने अनुभव का फायदा भी उठाया. अंत में मिस्टीरियो को ही शानदार जीत मिली. जीत के बाद वो काफी खुश दिखे.
ओबा फेमी का मुकाबला ग्रेसन वॉलर के साथ हुआ. फेमी का दबदबा देखने को मिला. फेमी ने वॉलर के ऊपर बहुत जल्द तगड़ी जीत हासिल की. फेमी ने मैच के बाद प्रोमो भी दिया. उन्होंने कहा कि अब उनका ओपन चैलेंज आगे भी जारी रहेगा.
रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज का मुकाबला लायरा वैल्किरिया और बेली के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. लिव मॉर्गन ने भी दखलअंदाजी की. अंत में लायरा और बेली को हार का सामना करना पड़ा. रॉक्सन ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया.
मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. फाटू ने रेंस के ऊपर हमला भी किया. रेंस की हालत खराब हो गई थी. अंत में रेंस ने फाटू द्वारा बैकलैश के लिए दी गई चुनौती को स्वीकार किया. फाटू के पास अब चैंपियन बनने का मौका है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News