Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली ब्लास्ट से फॉरेंसिक टीम ने लिए सैंपल, आज दोपहर तक आ सकती है पहली रिपोर्ट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Delhi Car Blast: दिल्ली में लाला किले के पास एक कार में बड़ा धमाका होने की जानकारी सामने आई है. इस दौरान आस-पास मौजूद अन्य कारों में भी आग लगने की खबर सामने आ रही है. धमाके कारण लगभग 3 अन्य गाड़ियों में भी आग लगी है. ये हादसा मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास बताया जा रहा है.
LNJP अस्पताल के आधिकारी बयान में 8 लोगों की मौत का जिक्र किया गया है लेकिन दिल्ली पुलिस ने अभी तक 1 व्यक्ति की मौत की ही जानकारी दी है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और आतंकवाद जांच टीम भी पहुंच चुकी है. मौके पर दमकल की लगभग 8 गाड़ियां मौजूद हैं.
दिल्ली में लाल किले के पास प्रारंभिक जांच में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और विस्फोटक डेटोनेटर के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं।
लाल किले का मेट्रो गेट 1 और गेट 4 पुलिस की अगली सूचना तक बंद रहेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने स्पॉट को चारों तरफ से बंद किया।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट | दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, “दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है जिसमें संदिग्ध की कार पार्किंग क्षेत्र में प्रवेश करती और बाहर निकलती दिखाई दे रही है। फुटेज से संकेत मिलता है कि उस समय संदिग्ध अकेला था। जांचकर्ता अब दरियागंज की ओर जाने वाले मार्ग का पता लगा रहे हैं, जबकि वाहन की पूरी गतिविधि का पता लगाने के लिए आस-पास के टोल प्लाजा के फुटेज सहित 100 से अधिक सीसीटीवी क्लिप की जांच की जा रही है।
दिल्ली में लाल किले पर हुए ब्लास्ट में घायलों से मिलने के लिए गृह मंत्री अमित शाह LNJP अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में ही उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. घटना को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब धीमी गति से चल रहा एक वाहन लाल किले के पास ट्रैफिक सिग्नल पर रुका.

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस घटना को लेकर वह कल गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक करेंगे. उन्होंने कहा कि विस्फोट की सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे फोन किया. मैं यहां से घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं. कल गृह मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी. इसके बाद वह लाल किले पर इस जगह भी गए, जहां धमाका हुआ था.
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चला रही है. जीआरपी और आरपीएफ के जवान, खोजी कुत्तों के साथ, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्लेटफार्मों, यात्रियों के सामान और खाने-पीने की वस्तुओं की जाँच कर रहे हैं.

Jabalpur, Madhya Pradesh: Police are conducting extensive searches at the railway station, bus stands, and other key locations. GRP and RPF personnel, along with sniffer dogs, are inspecting platforms, passenger belongings, and food items to ensure safety following the car… pic.twitter.com/bgdv4JtUq1
लाल किला ब्लास्ट मामले में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है. ताजा अपडेट के मुताबिक, मृतकों की संख्या अब 9 हो गई है जबकि 20 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओएएम ने पोस्ट किया, “आज शाम दिल्ली के लालकिले के पास हुई घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है. हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”
भारत स्थित मिस्र के दूतावास ने लिखा, “अरब गणराज्य मिस्र की जनता और सरकार की ओर से, हम लालकिला विस्फोट से प्रभावित परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ शोक संतप्त लोगों के साथ हैं, और हम सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

VIDEO | Jammu and Kashmir: High alert, strict security checking at Vaishno Devi Shrine following blast near Delhi's Red Fort.(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bmldCrp1II
एनएसजी, दिल्ली पुलिस, एफएसएल और अन्य कई एजेंसियां ​​उस जगह की जांच कर रही हैं जहाँ आज शाम करीब 7 बजे हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। विस्फोट के कारण अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

#watch | Several agencies, including NSG, Delhi Police, FSL and others carry out investigation at the spot where the blast took place in a Hyundai i20 car today at around 7 pm. Due to the blast, eight people have died so far. pic.twitter.com/QshaHfeMbv
एनएसजी की टीम एक खोजी कुत्ते के साथ दिल्ली में लाल किले के पास उस जगह की जाँच कर रही है जहाँ आज शाम लगभग 7 बजे एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। विस्फोट के कारण अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

#watch | Delhi: The NSG team, along with a sniffer dog, carry out an investigation at the spot near Red Fort in Delhi where the blast took place in a Hyundai i20 car today at around 7 pm.Due to the blast, eight people have died so far. pic.twitter.com/HelSnpScwD
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद प्रशासन ने इमरजेंसी नंबर जारी कर दिए हैं.

दिल्ली पुलिस इमरजेंसी: 112 (24 घंटे, मिसिंग पर्सन बताने पर जांच की जाएगी)
दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम: 011-22910010 या 011-22910011
LNJP अस्पताल (जहां ज्यादातर घायल हैं): 011-23233400, इमरजेंसी 011-23239249 (अस्पताल जाकर या फोन पर पूछताछ कर सकते हैं)
दिल्ली फायर सर्विस: 101
एम्बुलेंस: 102 या 108
AIIMS ट्रॉमा सेंटर (अगर कोई वहां शिफ्ट हुआ): 011-26594405
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली कार हादसे में इस्तेमाल i-20 कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलती है. इस कार का रंग सफेद था. कार गुरुग्राम के नंबर पर रजिस्टर्ड थी. गाड़ी के पिछले हिस्से से NSG टीम कुछ सबूत इकट्ठे कर रही है.
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली के लाल किले के पास रविवार शाम कार में हुए भयानक धमाके के बाद पूरे NCR क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इस घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 से अधिक लोग घायल बताए जा जा रहे हैं. एनएसजी और एनआईए की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं, और जांच तेज हो गई है.
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के मंत्री आशीष सूद लोक नायक अस्पताल पहुंचे.

आज शाम करीब 7 बजे लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

#watch | Delhi CM Rekha Gupta and Delhi Minister Ashish Sood arrive at Lok Nayak HospitalA blast took place in a Hyundai i20 car near the Red Fort today at around 7 pm. Due to the blast, eight people have died so far. pic.twitter.com/IZbz5KsCRc
Delhi Car Blast LIVE: सुरक्षा एजेंसियां डॉक्टर मुजामिल और डॉक्टर आदिल से दिल्ली ब्लास्ट मामले में पूछताछ में जुटी.
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए हादसे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में कार विस्फोट की घटना बेहद दर्दनाक और परेशान करने वाली है. इस अत्यंत दुःख की घड़ी में, मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

Defence Minister Rajnath Singh tweets, "The car blast incident in Delhi is extremely painful and disturbing. At this moment of immense grief, I extend my sincerest condolences to the families of the deceased. Praying for the speedy recovery of those injured." pic.twitter.com/bMrHbsGWia
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है. तेजस्वी यादव ने कहा, ‘दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार विस्फोट की दुःखद सूचना मिली. देश की राजधानी में ऐसे विस्फोट चिंताजनक और पीड़ादायक है. इस दर्दनाक हादसे में जिन परिवारों ने अपने निर्दोष प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं तथा सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में चाहे वो पुलवामा हो या पहलगाम, हम सरकार के साथ दृढ़ता से खड़े रहे हैं. देश की सुरक्षा और संप्रभुता से महत्त्वपूर्ण कुछ भी नहीं है.

हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस मामले की गहन जांच करें एवं निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई से जनता को आश्वस्त करें तथा दोषियों को कठोर से कठोर सबक सिखाए.

आखिर कब तक भारतीय डर के साए में रहेंगे? जय हिंद!’

दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार विस्फोट की दुःखद सूचना मिली। देश की राजधानी में ऐसे विस्फोट चिंताजनक और पीड़ादायक है। इस दर्दनाक हादसे में जिन परिवारों ने अपने निर्दोष प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ तथा सभी घायलों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने… pic.twitter.com/U3ixGKC4OE
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली विस्फोट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आज शाम लगभग 7 बजे दिल्ली में लाल किले के पास एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. विस्फोट के कारण 3-4 वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लोग घायल भी हुए, और कुछ की मौत भी हो गई. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. कुछ घायलों का इलाज यहाँ चल रहा है. हमने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जाँच शुरू कर दी है. विस्फोट की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, एनआईए टीम, एसपीजी टीम और एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुँच गई और तेज़ी से सभी जांच कर रही है. मुझे उम्मीद है कि हमारी एजेंसियां जल्द ही विस्फोट के कारणों का पता लगा लेंगी, और एफएसएल की सबसे वरिष्ठ टीम भी पहुंच गई है.’

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे.

दिल्ली में लाल किले के पास आज शाम करीब 7 बजे एक हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है.

#watch | Delhi: Blast near Red Fort Metro Station | Union Home Minister Amit Shah arrives at the spot.A blast took place in a Hyundai i20 car near the Red Fort in Delhi today at around 7 pm. Due to the blast, eight people have died so far. pic.twitter.com/QiDQrTJHXs
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की टीम मौके पर पहुंची.

#watch | Delhi: National Security Guard (NSG) team arrives at the spot after the blast near Gate no 1 of the Red Fort Metro station in Delhi. pic.twitter.com/Wq60ppUHas
Delhi Car Blast LIVE: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस सीपी सतीश गोलचा और लोक नायक अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम के साथ बैठक की.

#watch | Delhi: Blast near Red Fort Metro Station | Union Home Minister Amit Shah holds a meeting with Delhi Police CP Satish Golcha and a team of doctors at Lok Nayak Hospital. pic.twitter.com/qxK8RPogDG
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में आज हुए कार ब्लास्ट मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपनों को खोने वालों के प्रति मेही संवेदनाएं हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रभावित लोगों की सहायता अधिकारी कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह जी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की.

Delhi Car Blast LIVE: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोक नायक अस्पताल पहुंचे.

#watch | Delhi: Blast near Red Fort Metro Station | Union Home Minister Amit Shah reaches Lok Nayak Hospital pic.twitter.com/aqqrPHhedB
Delhi Car Blast LIVE: सांसद पप्पू यादव ने लाल किला विस्फोट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार पर सुरक्षा चूक का सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, ‘आज सुबह फरीदाबाद में हथियार पकड़े गए, क्या सरकार किसी धमाके का इंतजार कर रही थी? इस हमले के लिए कौन जिम्मेदार है, प्रधानमंत्री मोदी या गृह मंत्री? इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए.’

VIDEO | Purnia: MP Pappu Yadav reacts to the Red Fort blast, questioning the government over security lapses, saying, “Weapons were caught in Faridabad this morning, was the government waiting for a blast? Who is responsible for this attack, Prime Minister Modi or the Home… pic.twitter.com/4exdkxEQuN
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए विस्फोट के बाद तमिलनाडु के चेन्नई में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी एक कार में एक उच्च-तीव्रता वाला विस्फोट हुआ, जिसमें कई वाहन जलकर खाक हो गए और कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई.
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि इस घटना में कई अनमोल जानें गई हैं.

इस दुःख की घड़ी में, हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

सरकार को इस विस्फोट की शीघ्र और गहन जांच सुनिश्चित करनी चाहिए, जो एक उच्च सुरक्षा और अक्सर भीड़-भाड़ वाली जगह पर हुआ है, ताकि इस चूक और घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जा सके.

Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट को लेकर पूर्व डीजीपी एके जैन ने कहा, ‘कुछ भी हो सकता है, धमाका हो सकता है, आतंकी हमला हो सकता है, गैस सिलेंडर में विस्फोट हो सकता है, ईंधन टैंक में आग लग सकती है, लेकिन ऐसी आग कम ही देखने को मिलती है. फोरेंसिक टीम वहां पहुंची है, पता चलेगा कि क्या कोई विस्फोटक सामग्री इस्तेमाल की गई थी. फरीदाबाद, गुजरात, यूपी में आतंकियों की गिरफ्तारियां जारी हैं, हो सकता है कि उनका कोई अलग ग्रुप हो जिसने इसे अंजाम दिया हो. हमें सतर्क रहने की जरूरत है. पूरे देश को, खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत है… अगर कोई धमाका होता है, तो यह गिरफ्तारी के खिलाफ बयान देने जैसा है, जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा.’

VIDEO | Blast near Delhi's Red Fort: Former DGP AK Jain says, "Anything is possible, there could be a blast, a terrorist attack, also there maybe gas cylinder blast, fuel tank would have caught fire, but such fire is seldom seen. The forensic team reached there, it will come out… pic.twitter.com/Zr60pTFTLK
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार हादसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, इस हादसे में कुछ लोग हताहत हुए हैं. उन्होंने कहा, हम सभी संभावनाओं को तलाश रहे हैं और इस हादसे की गहन जांच की जाएगी. FSL की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. मैं कुछ देर में घटनास्थल और अस्पताल में जाऊंगा. शाह ने कहा, i20 कार में ये हादसा हुआ है.
Delhi Car Blast LIVE: दिल्ली में हुए कार हादसे में बड़ी जानकारी सामने आ रही है. बता दें कि ये हादसा i20 कार में होने की संभावना जताई जा रही है. इस कार में तीन लोग सवार थे.
न्यूज 24 पर पढ़ें ताजा खबर, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News