शादी के पहले ही लड़का-लड़की हनीमून पर कहां जाना है, तय कर लेते हैं। फिर जगह के हिसाब से बुकिंग और ट्रैवल आइटनरी प्लान की जाती है। आजकल लोगों को हनीमून के लिए विदेशी जगहें ज्यादा भा रही हैं। कई कपल पेरिस घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसा कहा जाता है वहां की फिजाओं में ही प्यार दिखता है, इसलिए उसे सिटी ऑफ लव भी कहा जाता है। अगर आप भी पेरिस में हनीमून प्लान कर रहे हैं, तो वहां की कुछ खास और रोमांटिक जगहों के बारे में हम आपको बताते हैं।
1- एफिल टावर- पेरिस के एफिल टावर को प्यार की निशानी कहा जाता है। साल 1889 में ये बनकर तैयार हुआ था। इसमें कुल हजार सीढ़ियां हैं, जिन्हें चढ़कर आप पूरा पेरिस शहर देख सकते हो। एफिल टावर के पास लोग खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाते हुए अक्सर मिलेंगे। एफिल टावर पर कपल डिनर भी स्पेशल होता है, जिसे आप प्लान कर सकते हैं।
2- टेंपल ऑफ लव- पेरिस से कुछ दूर वर्साय पैलेस के बगीचों के बीच टेंपल ऑफ लव बना हुआ है। इसकी खूबसूरती और कला देखने लायक है। यहां पर दूर-दूर से कपल्स घूमने आते हैं। यहां से आप बोटिंग राइड का मजा भी ले सकते हैं, जो आपको आइलैंड की सैर कराएगी।
3- लक्जमबर्ग गार्डन- पेरिस में मौजूद है लक्ज़मबर्ग गार्डन, जहां आप जा सकते हैं। यहां से सूरज के उगने और अस्त होने का खूबसूरत नजारा दिखता है। लक्ज़मबर्ग गार्डन की हरियाली और कला आपको दीवाना बना देगी।
4- द गार्डन ऑफ रोमांस- वैसे तो पेरिस में कई पार्क बने हुए हैं लेकिन द गार्डन ऑफ रोमांस वाकई सुंदर है। यहां पर पार्क के साथ आपको शीशे सा चमकता पानी बहता दिखेगा। ऐसा लगता है जैसे पार्क में रोमांस बह रहा हो। यहां पर लाइट और थिएटर शो देख सकते हैं।
5- सीन रिवर- पेरिस से होकर बहती है सीन नदी। इसके किनारे बैठकर फोटो खिंचवा सकते हैं। इस नदी में बोटिंग भी कराई जाती है। रात में इस नदी का नजारा देखने लायक होता है और यहां क्रूज भी चलते हैं।
6- द लौरे- पेरिस का सबसे सुंदर और पुराना म्यूजियम है द लौरे। यहां का नजारा काफी अद्भुत है और इसके अंदर आपको कई चीजें देखने को मिलेंगी। शाम के समय यहां घूमने जरूर जाएं, इसकी लाइटिंग कमाल की दिखती हैं।
7- बेसिलिका चर्च- पेरिस का सबसे पुराना और प्रसिद्ध चर्च है बेसिलिका। कहते हैं जो भी कपल यहां घूमने आते हैं वो दर्शन के लिए इस चर्च जरूर जाते हैं। इससे उन्हें आशीर्वाद मिलता है और आगे की जिंदगी बेहतर होती है। इस चर्च की नक्काशी भी बेहद सुंदर है।
भारत से कैसे जाएं पेरिस- सबसे पहले आपको शंगेन वीजा चाहिए होगा। इसके लिए अप्लाई करें और ये 4-6 हफ्ते के बीच आयेगा। फिर आपको फ्लाइट बुक करनी है,मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, दिल्ली से पेरिस के लिए कई फ्लाइट ऑप्शन्स मिलेंगे। यहां पर घूमने का सही समय दिसंबर से मार्च के बीच है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play