होंडा भारतीय बाजार में अपनी अपडेटेड सिटी फेसलिफ्ट लॉन्च कर चुकी है। ये सेडान सेगमेंट में नई कहानी लिखने के लिए तैयार है। कंपनी को उम्मीद है कि अपडेटेड मॉडल ग्राहकों को अट्रैक्ट करने में कामयाब रहेगा। वैसे, इस कार का लग्जरी इंटीरियर के साथ कई कमाल के फीचर्स भी दिए हैं। जो सेगमेंट में ग्राहकों को हुंडई वरना, स्कोडा स्लाविया जैसे मॉडल के अलावा ऑप्शन चुनने का मौका देगा। वैसे, सिटी फेसलिफ्ट का माइलेज भी इसके सेल्स में अहम रोल प्ले कर सकता है। दरअसल, अपडेटेड होंडा सिटी फेसलिफ्ट के सभी इंजन ऑप्शन की फ्यूल एफिशियंसी के आंकड़े सामने आ गए हैं।
होंडा सिटी फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर्स अपडेट किए गए हैं। हालांकि, सेडान का इंजन वही है। इसमें अभी भी वही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड DOHC पेट्रोल इंजन लगा है, जो 119 bhp की पावर और 145 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड CVT गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
₹ 30 लाख से शुरू
₹ 21.89 – 26.79 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 19.95 – 30.2 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 13.49 – 24.34 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
होंडा सिटी फेसलिफ्ट का मैनुअल वर्जन 17.77 kmpl की माइलेज देने का दावा करता है, जबकि उसी इंजन वाला CVT वैरिएंट लगभग 17.97 kmpl की माइलेज देता है। पुराने या फेसलिफ्ट से पहले वाले मॉडल की तुलना में CVT वैरिएंट की दावा की गई एफिशिएंसी में थोड़ी कमी आई है। पुराने वर्जन में CVT की एफिशियंसी 18.40 kmpl थी।
दूसरी तरफ, होंडा सिटी फेसलिफ्ट स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ भी उपलब्ध है। सेडान का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन 1.5-लीटर एटकिंसन-साइकिल इंजन के साथ आता है, जो 124 Bhp की पावर और 253 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह 27.26 kmpl की माइलेज देने का दावा करता है।
होंडा सिटी फेसलिफ्ट का मैनुअल वर्जन 17.77 kmpl की माइलेज देने का दावा करता है, जबकि उसी इंजन वाला CVT वैरिएंट लगभग 17.97 kmpl की माइलेज देता है। पुराने या फेसलिफ्ट से पहले वाले मॉडल की तुलना में CVT वैरिएंट की दावा की गई एफिशियंसी में थोड़ी कमी आई है। पुराने वर्जन में CVT की एफिशियंसी 18.40 kmpl थी।
होंडा सिटी फेसलिफ्ट स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ भी उपलब्ध है। सेडान का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन 1.5-लीटर एटकिंसन-साइकिल इंजन के साथ आता है, जो 124 Bhp की पावर और 253 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह 27.26 kmpl का माइलेज देने का दावा करती है।
2026 होंडा सिटी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें अब ज्यादा अट्रैक्टिव हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनके साथ दो हिस्सों वाली, आईब्रो जैसी LED DRL सिग्नेचर लाइट बार से जुड़ी हुई है। यह लाइट बार नई हनीकॉम्ब-पैटर्न वाली ग्रिल के ठीक ऊपर लगी है। कंपनी का कहना है कि इसकी लाइट बीम की रोशनी पहले के मुकाबले ज्यादा दूर तक और ज्यादा चौड़ाई में फैलती है। ग्रिल के ठीक ऊपर एक नया बॉडी-कलर पैनल भी लगाया गया है, जिसने पिछले मॉडल की क्रोम ट्रिम की जगह ले ली है।
अंदर की तरफ किए गए अपडेट उतने बड़े नहीं हैं। इसमें अब 10.1 इंच की एक बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जो डैशबोर्ड में पूरी तरह से फिक्स होने की बजाय थोड़ी बाहर की ओर निकली हुई लगती है। डुअल-टोन थीम, AC वेंट्स, सेंटर कंसोल और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को बिना किसी बदलाव के वैसा ही रखा गया है। एक अच्छी बात यह है कि HVAC कंट्रोल्स के लिए अभी भी कई फिजिकल बटन और डायल दिए गए हैं।
इक्विपमेंट की बात करें तो, 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स भी इसमें नए फीचर्स के तौर पर जोड़े गए हैं। अन्य फीचर्स में 8-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस फोन चार्जिंग पैड, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सनरूफ, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और पीछे की विंडस्क्रीन के लिए सनब्लाइंड शामिल हैं।
सिटी में लेवल 2 ADAS सुइट, लेन-वॉच कैमरा, रेन-सेंसिंग वाइपर, हिल-स्टार्ट असिस्ट और 6 एयरबैग भी मिलते रहेंगे। इसमें 360 डिग्री कैमरा भी शामिल किया गया है, जो कार के अंदर कार के चारों तरफ का एरिया दिखाता है। हालांकि, कंपनी ने इन सेफ्टी फीचर्स को टॉप वैरिएंट में शामिल किया है। ये कार की सेफ्टी के साथ उसके लुक को भी काफी हद तक बढ़ा देता है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play