Karnataka Politics Live Update: कर्नाटक में लीडरशिप में बदलाव की अटकलें जारी हैं. खबरें हैं कि सीएम सिद्धारमैया गुरुवार (28 मई) को होने वाली ब्रेकफास्ट मीटिंग में इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी इस मीटिंग में शामिल होंगे. डीके शिवकुमार इस समय दिल्ली में हैं, तय शेड्यूल के मुताबिक गुरुवार सुबह 5.45 पर वह दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे और 9 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में शामिल होंगे.
कर्नाटक सीएम की कुर्सी को लेकर बने सस्पेंस के बीच मंगलवार (26 मई) को दिल्ली के इंदिरा भवन में मैराथन बैठक चली. इसमें सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला शामिल हुए थे.
कर्नाटक में 20 मई को कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद से नेतृत्व में बदलाव और कैबिनेट में फेरबदल को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. शिवकुमार के समर्थक 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के साथ ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री बनने को लेकर हुए कथित समझौते के तहत शिवकुमार के सीएम बनने पर जोर दे रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक अगर सिद्धरमैया मुख्यमंत्री बने रहते हैं तो फिर पार्टी शिवकुमार के भाई डीके सुरेश को राज्यसभा भेज सकती है.
कर्नाटक के गृह मंत्री ने कर्नाटक के सीएम बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा सिद्धारमैया आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे.
कर्नाटक मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल और अटकलों के बीच, उपमुख्यमंत्री और केपीसीसी अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थक बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर पहुंच गए हैं.
#WATCH | Karnataka: Supporters of Deputy CM and KPCC president D.K. Shivakumar arrive at his residence in Bengaluru amid the political developments and speculations around the CM post.
On the other side, CM Siddaramaiah has called a breakfast meeting of party leaders at his… pic.twitter.com/AoPnreR5PG
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.