बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट हैं. वो आईसीयू में हैं. 10 नवंबर को धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उनके निधन की अफवाहें भी सामने आने लगी थीं. जिसके बाद उनकी वाइफ हेमा मालिनी झूठी खबरें फैलाने वालों पर भड़कती दिखीं. वहीं उनकी बेटी ईशा देओल ने धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट दिया.
89 साल के धर्मेंद्र 31 अक्टूबर को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे. इसके बाद हेमा मालिनी ने एयरपोर्ट पर पैप्स को एक्टर का हेल्थ अपडेट भी दिया था. उन्होंने बताया था कि धर्मेंद्र अब ठीक हैं. वहीं आज सुबह एक्टर की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी. जिसके बाद उनके परिवार के कुछ सदस्यों का अस्पताल आना जाना बढ़ गया है.
सनी देओल की टीम ने की अपील
सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट दिया और कहा- ‘मिस्टर धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है. आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी. प्लीज उनकी हेल्थ के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं. सभी से रिक्वेस्ट है कि उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार की निजता का सम्मान करें.’
धर्मेंद्र ने कराई थी आंखों की सर्जरी
इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र ने अपनी आंखों की सर्जरी भी कराई थी. एक आंख में धुंधलापन आने की वजह से उनकी आंखों की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई थी. तब धर्मेंद्र की मोतियाबिंद की भी सर्जरी की गई है. सर्जरी के बाद धर्मेंद्र मुंबई के एक अस्पताल से बाहर स्पॉट हुई थे. इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए दिग्गज एक्टर ने कहा था- ‘मुझमें बहुत दम है. अभी भी जान रखता हूं मैं.’
धर्मेंद्र का वर्कफ्रंट
धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे. अब वो फिल्म वॉर फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे. श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पिता का रोल अदा करेंगे. ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी. इसके अलावा उनके पास ‘अपने 2’ भी पाइपलाइन में है.
ईशा देओल हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र से मिलने हॉस्पिटल पहुंची थीं. हॉस्पिटल से रवाना होने के दौरान जब मीडिया ने उन्हें कैप्चर करना शुरू किया तो वो हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट करती दिखीं कि उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए.
धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्ट किया है. उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा- ‘मैंने सुबह उठने के बाद खबरों को सच ही मान लिया था क्योंकि ये ट्रस्टेबल पोर्टल और प्रकाशनों से आई थी. जब मुझे पता चला कि ये खबर सच नहीं है, तो मैंने राहत की सांस ली और हैरानी भी हुई. धर्मेंद्र जी सबके चाहते हैं, वो ठीक हैं और जल्दी ही घर वापस आ जाएंगे. मरे उनके दुश्मन.’
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.