Shani Uday 2026: नए साल 2026 में शनि रहेंगे उदयवान, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन – AajTak

Feedback
Shani Uday 2026 Rashifal: शास्त्रों में शनि को कर्मों का फल देने वाला देवता बताया गया है. साल 2026 शनि की चाल के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. 2026 में मार्च के पहले सप्ताह से लेकर अप्रैल के पहले सप्ताह को छोड़ दें तो इस वर्ष शनि उदित ही रहने वाले हैं. ऐसे में ज्योतिषविदों का कहना है कि 2026 में लगभग पूरे साल उदयवान रहकर शनि देव तीन राशियों के लिए बेहद लाभकारी रहेंगे. इन राशियों को धन, करियर, रोजगार आदि से जुड़ी लाभ मिलेंगे. आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि
साल 2026 में उदयवान शनि वृषभ राशि के जातकों पर मेहरबान रहेंगे. इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा और नए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. आय के नए स्रोत खुलेंगे. वेतन वृद्धि संभव है. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें गोल्डन अवसर प्राप्त हो सकता है. कार्यस्थल पर प्रमोशन की संभावना भी रहेगी. इस अवधि में किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का प्रभाव शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. रिश्तेदारों या मित्रों से कोई सुखद समाचार मिलता रहेगा. व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे और मुनाफे की कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है. संपत्ति या जमीन से जुड़ा लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. विचारों में सकारात्मकता आएगी. वैवाहिक जीवन में भी प्रेम और सुख की वृद्धि होगी.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का भी शनि देव सौभाग्य संवारेंगे. लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे. आत्मविश्वास, ऊर्जा और साहस में जबरदस्त वृद्धि होगी. परिवार में शांति और सामंजस्य बना रहेगा. साथ ही, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता प्राप्त होगी. विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रगति का रहेगा, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News