Vrishchik Tarot Rashifal 12 November 2025: आर्थिक स्थिति थोड़ी डांवाडोल हो सकती है, खर्चों पर नियंत्रण रखें – AajTak

Feedback
वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- The Hanged Man 
अपने किसी निर्णय को लेकर चिंतित हो सकते हैं. जल्दबाजी में लिए गए इस निर्णय को बदलना इस समय संभव नजर नहीं आ रहा है. इस निर्णय के कारण आप नौकरी में पदोन्नति के अवसर से वंचित हो जाएंगे. इस संबंध में आप अपने उच्च अधिकारियों से बात करने का प्रयास कर सकते हैं. हो सकता है,कि आपके उच्च अधिकारी आपकी स्थिति को समझ कर आपकी पदोन्नति के लिए कोशिश करें. जब तक सामने वाले आपको कोई सकारात्मक जवाब नहीं देते हैं. तब तक आपका मानसिक तनाव कम नहीं होगा. आप इस बात को महसूस कर रहे हैं.
बार-बार परिजनों और मित्रों के समझाने के बाद भी आप अपने व्यवहार से जल्दबाजी और लापरवाही को दूर नहीं कर पाए हैं. इसी आदत के चलते आपने निर्णय ले लिया. और अब आप उस निर्णय के प्रतिफल के बारे में सोच कर परेशान हो रहे हैं. विवाह के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आपके परिजनों के समक्ष आ सकते हैं. कुछ प्रस्तावों पर सभी की सहमति बन रही है . सभी के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आप किसी एक प्रस्ताव पर अपनी सहमति सामने वालों को बता सकते हैं. जल्दबाजी में विवाह करने का प्रयास आगे भविष्य के लिए खुद को परेशानियों में डालने का एक कारण बन सकता है. 
स्वास्थ्य: लंबे समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य बार-बार बिगड़ता नजर आ रहा है. कई चिकित्सकों से परामर्श लेने के बाद भी अभी समस्या का समाधान नहीं हो पाया नहीं हो पाया है. 
आर्थिक स्थिति: मकान के नवीनीकरण में काफी खर्च होने से आर्थिक स्थिति थोड़ी सी डांवाडोल हो सकती है. 
रिश्ते: भाई बहनों के साथ परिवार के किसी विवाह की तैयारियों में व्यस्त हो सकते हैं. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News