मेरठ ब्यूरो। शास्त्रीनगर में रहने वाले सुनील कुमार की बेटी चित्रा सूर्यवंशी ने 16 से 19 दिसंबर तक गोवा में आयोजित हुई 4वीं एशियन रोल बॉल चैंपियनशिप में टीम इंडिया में हिस्सा लिया। इसमें टीम इंडिया विजयी रही। गोवा से टीम गोल्ड मेडल के साथ वापस लौटी। गोल्ड मेडल के साथ मेरठ पहुंची चित्रा सूर्यवंशी का परिजनों ने आरती उतारकर और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
यूपी से दो खिलाडिय़ों का चयन
गोवा में आयोजित चैंपियनशिप में टीम इंडिया में 12 खिलाड़ी शामिल हुए। इनमें यूपी से दो खिलाडिय़ों को चयनित किया गया था। इनमें एक मेरठ से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की राजनीतिक विज्ञान की छात्रा चित्रा सूर्यवंशी और दूसरी खिलाड़ी बनारस की वर्षा शामिल थी। उनका चयन आठ से 15 दिसंबर तक कर्नाटक में चले कैंप में किया गया था। वहीं उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रतियोगिता में दस देशों की टीमों ने हिस्सा लिया। कोच अंकुर गुप्ता है। बेटी के गोल्ड मेडल के साथ आने पर पिता सुनील कुमार, माता पूनम, भाई अनिकेत, बहन चीनू सूर्यवंशी एवं निधि सू्र्यवंशी समेत संबंधियों, परिचितों ने स्वागत किया और मेरठ के साथ परिवार का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।
Copyright © 2024. All Rights Reserved