—विज्ञापन—
Breaking News Today 20 December: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं के धक्कामुक्की करने के आरोप में FIR दर्ज हो गई है। गाजियाबाद में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। 2 युवतियां रेस्क्यू की गई हैं और 4 फरार हुए हैं। मध्य प्रदेश में 3 बिल्डरों के 52 ठिकानों पर आयकर का छापा पड़ा है। 300 करोड़ के निवेश का पता चला है। गुजरात के सूरत में चोरों ने बैंक के लॉकर रूम में सेंध लगाई। 40 लाख की नकदी और आभूषण गायब हुए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
इंदौर के देवगुराड़िया इलाके में शुक्रवार रात एक धागा फेक्ट्री में आग लग रही है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। पुलिस के अनुसार दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चला है।
One Nation One Election बिल की डिटेल समीक्षा के लिए गठित जेपीसी में पीपी चौधरी चेयरमैन होंगे। आज केंद्र सरकार ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। बता दें जेपीसी में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर समेत 31 सदस्य भी बनाए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिसंबर को दो दिनों के दौरे पर कुवैत जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का कुवैत दौरा हो रहा है। बता दें कुवैत की अर्थव्यवस्था ज़्यादातर पेट्रोलियम उत्पादन पर आधारित है। ये छोटा सा देश दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक है।
रोहतक के आईएमटी इलाके के ओमेक्स सिटी फेस-2 में शुक्रवार को घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। जिससे यहां देखते ही देखते एक के बाद एक तीन घरों में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग में कई लोगों के झुलसने की खबर है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
अजमेर दरगाह मामले में अगली सुनवाई 24 जनवरी को होगी। इससे पहले आज अदालत में वर्शिप एक्ट पर बहस हुई। बता दें इस मामले में दरगाह दीवान सहित पांच लोगों ने खुद को पक्षकार बनने की अर्जी लगाई है। बता दें अजमेर शरीफ दरगाह में हिंदू शिव मंदिर होने को लेकर याचिका दायर की गई है।
कल्याण में एक मराठी परिवार पर हमले की घटना पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह मराठी अस्मिता से जुड़ा मुद्दा है, उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने मराठी अस्मिता की रक्षा के लिए शिवसेना का गठन किया था और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही महाराष्ट्र विधान परिषद को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया है। डिप्टी सीएम ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
दिल्ली भाजपा कार्यालय के पास आज एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस टीम बैग को जब्त कर मामले में आगे की छानबीन में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज एक धार्मिक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ मची, क्योंकि कथा सुनने आई भीड़ बेकाबू हो गई थी। आज कथा का छठा दिन रहा। वहीं आज मची भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी ने एक और सूची जारी कर दी है। यह पार्टी की 5वीं सूची है और इस सूची में सिर्फ एक उम्मीदवार का नाम है। दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट से महेंद्र चौधरी का चुनावी रण में उतारा गया है।
बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर अमित शाह द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ आम आदमी पार्टी का डेलिगेशन आज पंजाब गवर्नर से मिलेगा। आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा के साथ मंत्री हरजोत बैंस और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर भी डेलीगेशन में रहेंगे। दोपहर एक बजे यह मुलाकात होगी।
भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को असम पुलिस ने हिरासत में लिया है। दो दिन पहले पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर विरोध प्रदर्शन से पहले असम पुलिस ने शुक्रवार सुबह एहतियातन उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया। गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बराह ने कहा कि चिब को उसी होटल में रखा गया है, जहां वह ठहरे हुए थे। बुधवार को राजभवन चलो कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मृदुल इस्लाम की मौत हो गई। चिब ने गुरुवार को पार्टी के अन्य नेताओं के साथ इस्लाम के परिवार से मुलाकात की थी। इसके बाद शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत आज अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज ज्ञान भवन में बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन अब उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
गुरुग्राम के कादीपुर औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक है कि इसे बुझाने के लिए दमकल की 20 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है।
दिल्ली में साल 2025 में पटाखे बैन रहेंगे। पूरा साल पटाखों पर बैन रहेगा। यह जानकारी दिल्ली सरकार ने गुरुवार को प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान दी। सरकार ने कोर्ट को बताया कि पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसे लेकर दिल्ली पर्यावरण विभाग ने आदेश भी जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी-हरियाणा को भी ऐसा प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।
समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क पर बिजली विभाग ने 1 करोड़ 91 लाख का जुर्माना लगाया है। सांसद पर बिजली चोरी करने का आरोप है। बिजली विभाग ने FIR भी दर्ज करवाई है। सांसद के घर की बिजली भी काट दी गई थी।
गाजा में इजरायली सेना की कार्रवाई जारी है। गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने दावा किया है कि गुरुवार को इजरायली सेना ने गाजा में एयर स्ट्राइक की। हमले में 30 लोग मारे गए। इजरायली सेना ने पुष्टि की कि उसने एक हमले में हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया था। नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बस्सल के अनुसार, पूर्वी गाजा शहर में 2 स्कूलों पर हुए हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 13 लोग मारे गए।
Edited By
News24 हिंदी
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in