ग्रेटर नोएडा: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़… जखीरा बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार – AajTak

Feedback
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं, जिन्हें देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. 
इस मामले को लेकर डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्करों के पास से 3 पिस्टल, 3 तमंचे, 32 बोर के 160 जिंदा कारतूस, 50 हजार रुपये कैश बरामद किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गैंग लंबे समय से मथुरा से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में इनकी पैठ बनी हुई थी.
Greater Noida illegal arms smuggling Police busted gang
यह भी पढ़ें: दिल्ली में पकड़ा गया PAK से भेजे गए हथियारों का जखीरा, लॉरेंस और बमबीहा गैंग को सप्लाई होनी थीं बंदूकें
जांच में पता चला है कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में सक्रिय था. गैंग के सदस्य मथुरा से हथियार खरीदकर उन्हें ग्रेटर नोएडा व दिल्ली-NCR में ऊंचे दामों पर बेचते थे. पुलिस को काफी समय से इस गैंग की गतिविधियों पर शक था, जिसके बाद स्पेशल टीम बनाई गई. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी पांचों आरोपियों को पकड़ लिया.
डीसीपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और हथियारों की सप्लाई चेन के बारे में कई अहम जानकारी सामने आ रही हैं. गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि इस गिरोह के पकड़े जाने से NCR में सक्रिय अवैध हथियार नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. पुलिस ने कहा कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी खुलासे होने की संभावना है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News