Sunny Deol की रिश्तेदार बनने जा रहीं दीपिका पादुकोण, तय हुआ बहन अनीशा का रिश्ता? – Asianet News Hindi

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सनी देओल की रिश्तेदार बनने जा रही हैं। क्योंकि उनकी छोटी बहन अनीशा पादुकोण की शादी सनी देओल के एक रिश्तेदार से होने जा रही है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि दीपिका की छोटी बहन, जो पेशे से गोल्फर हैं, आने वाले कुछ महीनों में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन आचार्य से शादी करने जा रही हैं। अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन कथिततौर पर जल्दी ही परिवार इसकी घोषणा कर सकता है। अगर यह खबर सही है तो जल्दी ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों देओल फैमिली के रिश्तेदारों में शामिल हो जाएंगे।
दरअसल, रोहन आचार्य का सनी देओल से सीधा कनेक्शन नहीं है, बल्कि वे रिश्ते में उनके बेटे करण देओल के साले हैं। रोहन आचार्य की बहन दिशा आचार्य की शादी करण देओल से हुई है। रोहन और दिशा के बारे में और बात करें तो वे लीजेंडरी फिल्ममेकर बिमल रॉय के परनाती और परनातिन हैं। उनकी मां चीमू भटाचार्य की शादी दुबई बेस्ड सुमित आचार्य से हुई है। चीमू बिमल रॉय की बेटी रिंकी रॉय भट्टाचार्य और दामाद बासु भट्टाचार्य की बेटी हैं।
यह भी पढ़ें : Dharmendra की फैमिली की वो 5 महिलाएं, जो बॉलीवुड फिल्मों में कर चुकीं काम
डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के करीबी सूत्रों के हवाले से लिखा, "अनीशा और रोहन का रिश्ता कराने में रणवीर सिंह ने अहम् भूमिका निभाई। चूंकि रणवीर के पैरेंट्स और सुमित आचार्य एक-दूसरे के करीबी हैं, इसलिए उन्हें इसमें आसानी हुई। रोहन आचार्य की फैमिली काफी अच्छी है और अनीशा और रोहन कई गैदरिंग्स में मिलने की वजह से एक-दूसरे के साथ काफी घुल-मिल गए हैं।" हालांकि, अभी तक इस शादी की तारीख सामने नहीं आई है। 
दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण बेंगलुरु बेस्ड गोल्फर हैं। वे वहां अपने पैरेंट्स प्रकाश पादुकोण और उजाला पादुकोण के साथ रहती हैं। अनीशा दीपिका पादुकोण के चैरिटेबल ट्रस्ट लिव लव लाफ फाउंडेशन के लिए भी काम करती हैं। वे इस संस्था की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) हैं।
यह भी पढ़ें : Dharmendra के 2 बेटे-4 बेटियां, जानिए किसके पास कितनी दौलत, कौन है सबसे अमीर?

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News