Published By: Parinay Kumar | Updated: Jun 15, 2026, 3:55 PM
Who Was Sanchita Ugale? भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री को एक और झटका लगा है. उभरती एक्ट्रेस और टेलीविजन इंडस्ट्री का फेमस चेहरा रहीं संचिता उगले ने महज 22 साल की उम्र में खुदकुशी कर ली है. संचिता का शव उनके नालासोपारा स्थित घर में फंदे से लटका मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आइये जानते हैं संचिता उगले कौन थीं और उन्होंने किन-किन फिल्म और सीरियल में काम किया था.
संचिता टीवी के लोकप्रिय शो कुमकुम भाग्य में काम कर चुकी हैं और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना रहीं थीं. उन्होंने कुमकुम भाहग्य में दीया टंडन का किरदार निभाया था. संचिता उगने ने लंबे समय से चल रहे 'डेली सोप' में अपने समय को जिंदगी बदलने वाला दौर बताया था, जिसने उन्हें पहचान दिलाई और उनकी हिम्मत को मज़बूत किया.
एक्ट्रेस वागले की दुनिया में रुचिता जेटली के रोल में भी नजर आईं. बाद में उन्हें दंगल टीवी ड्रामा 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में सोराब बेदी के साथ सुकून का लीड रोल मिला. उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें ज्यादा टेलीविजन ऑडियंस से जुड़ने में मदद की.
टेलीविजन पर अपने काम के अलावा, संचिता फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट्स में भी नज़र आईं. उन्होंने विक्की कौशल की हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म 'छावा' में तारा रानी के युवा रूप का किरदार निभाया. संचिता मनोज बाजपेयी स्टारर 'साइलेंस 2' OTT में भी नजर आई थीं.
संचिता की मौत की खबरों से उनके फैंस को बड़ा सदमा पहुंचा है. मई 2025 में, संचिता ने इन्फ्लुएंसर मीशा अग्रवाल की मौत के बारे में बात की थी और सोशल मीडिया की लत और ऑनलाइन वैलिडेशन के दबाव के बारे में चिंता जताई थी. इस घटना को दिल तोड़ने वाला बताते हुए उन्होंने कहा, 'यह देखकर मेरा दिल टूट गया है कि युवा लोग कितनी आसानी से अपनी ज़िंदगी के बारे में सोचते हैं.'
संचिता ने प्रोफेशनल असफलताओं के बारे में भी खुलकर बात की थी, जिसमें शुरू में लीड रोल के लिए चुने जाने के बावजूद एक टेलीविज़न शो में रिप्लेस कर दिया जाना भी शामिल है. उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उनका दिल तोड़ दिया था, लेकिन उन्हें सब्र और आगे बढ़ने का महत्व सिखाया.
पुलिस ने बताया की अभिनेत्री अपनी माता पिता और बहन के साथ नालासोपारा इलाके में रहती थी. जिस समय यह घटना हुई उस समय वह घर पर अकेली थी. पुलिस ने बताया कि संचिता का शव फंदे से लटका मिला. शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि यह घटना 14 जून की शाम 7:00 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई.
मृतका के पिता मच्छिंद्र उगले की शिकायत के आधार पर, अचोले पुलिस ने 15 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) दर्ज की. पुलिस ने कहा कि घटना के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और आगे की जांच जारी है.
Sanchita Ugale career journey
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED